लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: जलगांव महानगर पालिका में महापौर के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की हार

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:25 IST

Open in App

मुंबई, 18 मार्च महाराष्ट्र में जलगांव महानगरपालिका में महापौर के चुनाव में बृहस्पतिवार को भाजपा के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा क्योंकि पार्टी के 27 पार्षदों ने ‘क्रॉस वोटिंग’ की।

शिवसेना की उम्मीदवार जयश्री महाजन 45 वोटों से जीतने के बाद महापौर चुनी गईं।

पचहत्तर सदस्यीय नगर निकाय में भाजपा 57 पार्षदों के साथ सत्ता में है। इसे कई वर्षों से पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है।

बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में शिवसेना की जयश्री महाजन महापौर चुनी गईं जबकि भाजपा के बागी कुलभूषण पाटिल को उपमहापौर चुना गया।

महाजन को शिवसेना के 15, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के तीन और भाजपा के 27 बागी पार्षदों के वोट मिले।

भाजपा उम्मीदवार प्रतिभा कापसे को 30 वोट मिले।

पिछले वर्ष अक्टूबर में भाजपा छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हुए एकनाथ खडसे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में दावा किया कि भाजपा के पार्षद पिछले ढाई वर्षों से परेशान थे।

भाजपा नेता गिरीश महाजन का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया, ‘‘चूंकि भाजपा दो-ढाई साल पहले सत्ता में आई थी, इसलिए वह अहंकारी हो गई और उसने शहर के विकास के लिए काम नहीं किया। भाजपा के अपने नगरसेवक पार्टी नेताओं को सबक सिखाना चाहते थे।’’

खड़से ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से 10 दिन पहले मुलाकात की थी और जलगांव की स्थिति पर चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे और विनायक राउत भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह