लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भाजपा ने नियमों को दरकिनार कर अभिनेत्री को टीका लगाए जाने का आरोप लगाया, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: May 30, 2021 18:52 IST

Open in App

ठाणे, 30 मई भाजपा की महाराष्ट्र इकाई द्वारा ठाणे में निगम के स्वास्थ्य केंद्र में नियमों को दरकिनार कर एक अभिनेत्री को बिना बारी के कोविड-19 का टीका लगाए जाने के आरोप के बाद ठाणे नगर निगम ने रविवार को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इस टीकाकरण केंद्र का संचालन एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया था कि अभिनेत्री को एक फोटो पहचान पत्र दिया गया, जिसमें उन्हें निजी कंपनी द्वारा सुपरवाइजर बताकर अग्रिम मोर्चा कर्मी की प्राथमिकता श्रेणी के अतंर्गत निगम के पार्किंग प्लाजा केंद्र में टीका लगाया गया।

निगम के प्रवक्ता संदीप मलावी ने संवाददाताओं से कहा, '' ठाणे नगर निगम के आयुक्त विपिन शर्मा ने निगम उपायुक्त (स्वास्थ्य) की देखरेख में जांच के आदेश दिए है, जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि क्या अभिनेत्री को नियमों को दरकिनार कर बिना बारी के टीका लगाया गया? इस बाबत तीन दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगी।''

उन्होंने कहा, '' खबरों में दावा किया गया है कि मीरा चोपड़ा ने ठाणे में कोविड-19 का टीका लगवाया था। जांच दल इस मुद्दे के सभी पहलुओं की पड़ताल करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह