लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बर्ड फ्लू: परभणी में 3,400 से अधिक पक्षी मारे गए

By भाषा | Updated: January 14, 2021 12:54 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र) 14 जनवरी महाराष्ट्र के परभणी जिले में बर्ड फ्लू से 100 से अधिक मुर्गियों की मौत की पुष्टि होने के बाद 3,400 से अधिक पक्षियों को मारा गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी में बताया कि परभणी के मुरुंबा में पिछले सप्ताह करीब 900 मुर्गियों की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने इसके बाद, जहां मुर्गियों की मौत हुई, उसके एक किलोमीटर तक के दायरे में पक्षियों को मारने का फैसला किया था।

परभणी के कलेक्टर दीपक मुगलिकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘ बुधवार को पक्षियों को मारा गया। कल रात तक 3,443 पक्षियों को मारा गया।’’

उन्होंने बताया कि कुप्ता गांव से कुछ मृत पक्षियों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेजे गए हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ जिले में कहीं ओर से कोई प्रतिकूल खबर नहीं मिली है। मुरुंबा गांव के निवासी एक दम ठीक हैं, किसी में फ्लू का कोई लक्षण नहीं है।’’

लातूर के कलेक्टर बी. पी. पृथ्वीराज ने बुधवार को बताया था कि बर्ड फ्लू के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 11,000 से अधिक पक्षियों को लातूर के केंद्रेवाड़ी और सुकनी गांवों में मारा गया है।

उन्होंने कहा था कि लातूर के वंजरवाड़ी में मृत मिले पक्षियों के नमूनों की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

सोमवार तक केंद्रवाड़ी में कम से कम 225, उदगीर तालुका के सुकनी में 12 और वंजारवाड़ी में चार मुर्गियों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं