लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र को कोविड-19 टीके की कम खुराकें दी जा रही : टोपे

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:44 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को सवाल किया कि राज्य को गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों की तुलना में कोविड-19 के कम टीके क्यों दिए जा रहे हैं जबकि राज्य टीकाकरण अभियान में अग्रणी है और सबसे ज्यादा उपचाराधीन मामले हैं।

एक दिन पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के ‘लापरवाहपूर्ण’ रवैये ने इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरे देश के प्रयास को कमतर किया है।

फेसबुक लाइव में टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र को हर सप्ताह टीके की 40 लाख खुराकों की जरूरत है और स्पष्ट किया कि टीकाकरण अभियान केंद्र और राज्य के बीच टकराव का मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य को बृहस्पतिवार को टीके की 7.5 लाख खुराकें मिली। टोपे ने कहा, ‘‘आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात करने के बाद मुझसे कहा गया कि हमें 15 अप्रैल के बाद 17.5 लाख खुराकें मिलेगी।’’

टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र को 7.5 लाख खुराकें मिली है वहीं उत्तर प्रदेश को 48 लाख खुराकें, मध्य प्रदेश को 40 लाख, गुजरात को 30 लाख और हरियाणा को 24 लाख खुराकें दी गयी हैं।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘महाराष्ट्र टीकाकरण अभियान में अग्रणी है और सबसे ज्यादा उपचाराधीन मामले हैं लेकिन केवल 7.5 लाख खुराकें ही क्यों दी गयी हैं।’’

टोपे ने कहा कि देश में कुल उपचाराधीन मामलों में महाराष्ट्र के 55 प्रतिशत मामले हैं और टीके की आपूर्ति जरूरत के हिसाब से होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 12 करोड़ की आबादी वाले महाराष्ट्र को अब तक 1.04 करोड़ खुराकें मिल पायी है जबकि पड़ोस के छह करोड़ आबादी वाले गुजरात को एक करोड़ खुराकें दी गयी हैं जहां करीब 17,000 उपचाराधीन मामले हैं।

टोपे ने कहा कि आज की तारीख में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा करीब 4.5 लाख उपचाराधीन मामले हैं जबकि संक्रमितों की संख्या 30 लाख से अधिक हो चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र भौगोलिक रूप से और आबादी के लिहाज से बड़ा राज्य है...केंद्र को मरीजों, जांच, उपचाराधीन मरीजों की संख्या के हिसाब से अन्य राज्यों के साथ महाराष्ट्र की तुलना करनी चाहिए। ’’

टोपे ने कहा, ‘‘हमारे पास मुश्किल से नौ लाख खुराकें बची हुई है जिससे एक या डेढ़ दिन ही टीकाकरण हो पाएगा।’’ साथ ही कहा कि टीके की कमी के कारण सतारा, सांगली और पनवेल में कई टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए