लाइव न्यूज़ :

हिंसात्मक हुआ मराठा आरक्षण आंदोलन, राज्यमंत्री ने कहा- 15 लाख श्रद्धालुओं के वास्ते शांति बनाए रखें

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 24, 2018 15:51 IST

मराठा क्रांति मोर्चा के लोगों का कहना है कि हमारी मांग है कि मृतक शिंदे को शहीद घोषित किया जाए, उसके परिवार वालों को पचास लाख रुपये का मुआवजा मुहैया कराया जाए।

Open in App

औरंगाबाद , 24 जुलाई: सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर मराठों का आंदोलन हिंसक होते जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, सोमवार को इस आंदोलन ने उस समय हिंसक मोड़ ले लिया जब 27 वर्षीय एक प्रदर्शनकारी ने औरंगाबाद के समीप गोदावरी नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि औरंगाबाद जिले के कायगांव निवासी काकासाहब शिंदे एक पुल से गोदावरी नदी में कूद गया। उसे नदी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया लेकिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पंढरपुर के मंदिर की सोमवार की अपनी यात्रा मराठा संगठनों की इस धमकी के बाद स्थगित कर दी कि वे कार्यक्रम में बाधा पहुंचाएंगे। पूरे मामले की लाइव अपडेट के लिए पढ़ते रहिए, lokmatnews.in-

मराठा आरक्षण आंदोलन Live Update

- आरक्षण के‌ लिए सड़क पर उतरे मराठा समुदाय के लोगों का प्रदर्शन हिंसात्मक होने के बाद महाराष्ट्र के राज्यमंत्री दीपक केस्कर ने कहा है कि शांति बनाए रखें। उन्होंने अपील किया कि पंढरपुर में 15 लाख श्रद्धालु आए हुए हैं। हमें उनका खयाल रखना चाहिए। हमें उनके लिए समस्या नहीं खड़ी करनी चाहिए। हमें उन्हें शांति से उनके घर वापस जाने देना चाहिए। 

- महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लिए अलग से आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को जमकर हड़कंप मचाया है। मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर दी हैं और ट्रकें फूंक दी हैं।  

- मराठा क्रांति मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने औरंगाबाद में मुंडाया सिर

- आरक्षण की मांग करने वाले एक मराठा नेता ने कहा कि उन्होंने आज पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया है और जब तक मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस समुदाय से माफी नहीं मांग लेते यह विरोध जारी रहेगा।

- आरक्षण की मांग करने वाले मराठा समूह के संयोजक रविन्द्र पाटिल ने बताया , ‘‘ जब तक मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मराठा समुदाय से माफी नहीं मांग लेते हम अपना प्रर्दशन जारी रखेंगे। हम औरंगाबाद और राज्य के अन्य हिस्सों में आज बंद रखेंगे। ’’ 

- कुछ मराठा समूहों ने भविष्य में मुंबई में भी प्रदर्शन करने की योजना बनायी है।

- लोगों ने राज ठाकरे से पूछा आप शांत क्यों हैं?

 

- लोग मराठा क्रांति मोर्चा को सलाह भी दे रहे हैं।

 

-  अब इस आंदोलन के समर्थन में कई लोग खुलकर सामने आने लगे हैं।

- औरंगाबाद में मराठा क्रांति मोर्चा का प्रदर्शन जारी। मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता ने गोदावरी नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाले प्रदर्शनकारी के पक्ष में हैं। कल एक शख्स ने मराठा आरक्षण के लिए गोदावरी नदी में कूद गया था। इसे आरक्षण के लिए जल समाधि का नाम दिया जा रहा है। शख्स ने मराठा समुदाय के लिए राज्य की शिक्षा और नौकरियों के क्षेत्र में आरक्षण की मांग कर रहा था। 

-मराठा क्रांति मोर्चा के लोगों का कहना है कि हमारी मांग है कि मृतक शिंदे को शहीद घोषित किया जाए, उसके परिवार वालों को पचास लाख रुपये का मुआवजा मुहैया कराया जाए, उसके भाई को सरकारी नौकरी दी जाए और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि हम तब तक शव नहीं उठाएंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी।-परभनी जिले के गंगाखेद तहसील में प्रदर्शनकारियों ने अहमदनगर-औरंगाबाद राजमार्ग जाम कर दिया और पुलिस वाहन एवं बस समेत कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। प्रदर्शनकारियों ने मराठों के लिए तत्काल आरक्षण की मांग है। साथ ही सा उन्होंने आंदोलन को बड़ा स्वरूप देने की बात कही है। इसके अलावा आंदोलनकारियों ने आज महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। 

शिंदे की मौत के बाद महाराष्ट्र के कई हिस्सों में नये सिरे से प्रदर्शन शुरू हो गया है और विपक्ष के नेताओं ने बीजेपी नीत राज्य सरकार पर ठीकरा फोड़ने की कोशिश की है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फडनवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी