लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बंद : पथराव की घटना के बाद मुंबई में बेस्ट बसों की सेवाएं प्रभावित

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:17 IST

Open in App

मुंबई, 11 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चार किसानों की हत्या के विरोध में महाराष्ट्र में तीन सत्तारूढ़ दलों द्वारा बुलाए गए महाराष्ट्र बंद के मद्देनजर यहां कुछ स्थानों पर पथराव की घटनाओं के बाद बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बस सेवाएं सोमवार को सड़कों से नदारद रही लेकिन मुंबई उपनगरीय और अन्य ट्रेनों का बिना किसी व्यवधान के सामान्य रूप से संचालन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शाम करीब चार बजे बंद खत्म होने के बाद बेस्ट सेवाएं फिर से शुरू हो गईं।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उपनगरीय और बाहरी ट्रेनें बिना किसी व्यवधान के सामान्य रूप से संचालित होती रही।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने ठाणे, मुलुंड और विक्रोली नामक तीन रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रदर्शनकारियों द्वारा ठाणे, मुलुंड और विक्रोली रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन किया गया है। जीआरपी मुंबई के अधिकारियों ने उन्हें स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं करने या यात्रियों को असुविधा न करने की सलाह दी। इसके बाद वे शहर चले गए।’’

बेस्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने सोमवार शाम 6.45 बजे तक सामान्य रूप से संचालित लगभग 3000 बसों के मुकाबले 1,833 बसों का संचालन किया। उन्होंने कहा कि एक निजी ऑपरेटर की एक पट्टे पर ली गई बस सहित कुल 11 बसें क्षतिग्रस्त हो गईं।

मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और मीरा भयंदर में यात्रा करने के लिए रोजाना कम से कम 25 लाख यात्री बेस्ट बसों का इस्तेमाल करते हैं।

कुछ लोगों ने शिकायत की कि ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों ने स्थिति का फायदा उठाकर अत्यधिक किराया वसूल किया।

सोमवार की सुबह कई कैब और ऑटोरिक्शा सड़कों से नदारद रहे। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, कई टैक्सी और ऑटोरिक्शा फिर से चलते नजर आए।

महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में तीनों सहयोगी दलों शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने लोगों से किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए आधी रात से शुरू हुए बंद का पूरे दिल से समर्थन करने की अपील की थी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे वाहनों से कुचले जाने से किसानों की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने इन वाहनों में सवार कुछ लोगों की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। शनिवार रात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को पुलिस ने लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर की हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र