लाइव न्यूज़ :

बड़ी बहन से छेड़खानी की तो छोटी बहन ने सिखाया मनचलों को सबक, बीच सड़क पर जमकर की पिटाई

By अभिषेक पारीक | Updated: June 27, 2021 22:06 IST

लड़कियों को छेड़ना दो युवकों को भारी पड़ गया। दोनों को ऐसा सबक सिखाया गया की उन्हें यह लंबे समय तक याद रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद के सुतगिरनी चौक में लड़की को छेड़ना दो युवकों को भारी पड़ गया। दो युवकों ने एक लड़की को छेड़ा तो उसकी छोटी बहन ने युवकों को पीट दिया। लड़की का उग्र रूप देखकर के एक युवक मौके से भाग निकला। 

लड़कियों को छेड़ना दो युवकों को भारी पड़ गया। दोनों को ऐसा सबक सिखाया जो उन्हें यह लंबे समय तक याद रहेगा। लड़कियों में से पीड़ित युवती चुप रही, लेकिन उसकी छोटी बहन से यह देखा नहीं गया। उसने युवकों पर ऐसा हमला बोला कि दोनों अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सुतगिरनी चौक के पास की घटना को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। यहां बाइक सवार दो युवकों ने वहां से गुजर रही एक लड़की को रोका और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इससे लड़की बुरी तरह से डर गई। हालांकि उसी वक्त पीड़ित की छोटी बहन वहां पहुंच गई। 

अपनी बड़ी बहन को मुसीबत में देखकर के छोटी बहन बिना डरे मनचलों से भिड़ गई। लड़की को गुस्से में देखकर युवकों को समझ ही नहीं आया कि अब उससे कैसे निपटें। लड़की का उग्र रूप देखकर के एक आरोपी मौके पर ही अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। वहीं दूसरे युवक को लड़की ने पकड़ लिया। 

लड़की ने की युवक की पिटाई

इसके बाद पीड़ित लड़की की छोटी बहन ने आरोपी युवक को बीच बाजार पीटना शुरू कर दिया। लड़की के हाथों मनचले की पिटाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। साथ ही कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

लड़की के साहस की हो रही तारीफ

बहुत से लोग लड़की के साहस की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि ऐसे लोगों से डरने की बजाय सामना करना ही बेहतर होता है। वीडियो में नजर आता है कि छोटी बहन को शांत करने के लिए बड़ी बहन को काफी कोशिश करनी पड़ती है। वह मनचलों की इस हरकत से बेहद नाराज थी और उसका गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा था। हालांकि किसी तरह से उसे शांत कराया गया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है