लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कोविड-19 मृत्यु दर में कमी लाने के लिए एसओपी तैयार करेगा औरंगाबाद प्रशासन

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:53 IST

Open in App

औरंगाबाद, 30 जुलाई महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में प्रशासन ने इस क्षेत्र में कोविड​​​​-19 संक्रमण से होने वाली मौतों के संबंध में एक अध्ययन पूरा कर लिया है और मृत्यु दर कम करने के लिए मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेजने को लेकर एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का फैसला किया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

जिलाधिकारी सुनील चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा कि प्रशासन कोविड​​​​-19 संक्रमण के संदिग्ध सुपर स्प्रेडर्स (संक्रमण फैलाने वालों) का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर जांच कार्यक्रम शुरू करेगा।

चव्हाण ने कहा, ‘‘जिले में अब तक संक्रमण से 3,490 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 1,248 लोगों की मौत कोविड-19 की पहली लहर के दौरान हुई थी। तीसरी लहर के दौरान कोविड-19 मृत्यु दर को नियंत्रण में रखने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेजने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि मरीजों की स्थिति बिगड़ने पर ही उन्हें किसी अन्य उपचार केंद्र में भेजा जाना चाहिए और एसओपी ऐसे रोगियों को स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक एम्बुलेंस और चिकित्सा उपकरणों के प्रकार जैसे पहलुओं को शामिल करेगा।

अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाएगा और कोविड​​​​-19 सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास रैपिड एंटीजन और आरटी-पीसीआर जांच में से प्रत्येक के लिए एक लाख किट हैं। सुपर स्प्रेडर्स का पता लगाने के लिए हम सब्जी विक्रेताओं, दूध विक्रेताओं और अन्य लोगों की जांच करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि प्रशासन बच्चों के लिए 631 बिस्तरों के साथ पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई ऑटोरिक्शा चालक या दुकानदार बिना मास्क के पाया जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि वे तीसरी बार पकड़े जाते हैं, तो उसका परमिट रद्द कर दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि प्रशासन नागरिकों को बिस्तर की उपलब्धता के बारे में वास्तविक समय की जानकारी देने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित करने की प्रक्रिया में है।

औरंगाबाद में बृहस्पतिवार तक कोविड​​​​-19 के 147,344 मामले सामने आये थे जिनमें से 1,43,550 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 3,490 की मौत हो गई है। वहीं जिले में फिलहाल 304 उपचाराधीन मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट