लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र एटीएस ड्रग खुलासा: साफेमा के तहत संपत्ति पर रोक लगाने का आदेश

By भाषा | Updated: November 27, 2020 19:00 IST

Open in App

मुम्बई, 27 नवंबर महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा एक बड़े अभियान के तहत 60.1 करोड़ रूपये मूल्य के मादक पदार्थ एवं नकदी जब्त किये जाने के साल भर बाद तस्कर एवं विदेशी मुद्रा हेरफेर संबंधी अधिनियम (साफेमा) के तहत अधिकारियों ने आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार एटीएस की विख्रोली इकाई ने 58.55 करोड़ रूपये मूल्य का 146.143 किलोग्राम मेफेड्रोन तथा 1.55 करोड़ रूपये नकद एवं तीन वाहन जब्त किये थे और मादक पदार्थ संबंधी कानून के तहत 13 लोगों को गिरफ्तार किया था।

एटीएस ने एक बयान में कहा कि आरोपियों ने सरदार पाटिल के नाम से सांगली के शिराला में एमआईडीसी में एक भूखंड, कैसुदद्दीन सिद्दिकी के नाम से रायगढ़ में 35.10 लाख रूपये के फ्लैट, पनवेल में 12.72 लाख रूपये के भूखंड और 32.93 लाख रूपये के एक अन्य भूखंड समेत संपत्तियां खरीदी थीं।

उसने कहा कि आरोपी मोहम्मद तनवीर अब्दुल अजीज पारयानी के पास से 41.32 लाख रूपये के सोने एवं चांदी के गहने, सात विदेशी घड़ियां और विदेशी मुद्राएं बरामद की गयी थीं। पारयानी का भगोड़े माफिया सरगना दाउद इब्राहिम के धंधों से संबंध था।

संपत्ति जब्त करने का साफेमा प्राधिकरण का आदेश एटीएस की जांच के आधार पर जारी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट