लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र एटीएस ने कर्नाटक में रियल एस्टेट कारोबारी की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 15:47 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर महाराष्ट्र आतकंवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने इस साल अगस्त में पड़ोसी राज्य कर्नाटक के हुबली में हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। उस वारदात में रियल एस्टेट कारोबारी की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एटीएस के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का निवासी आरोपी गोलू उर्फ अंकुर सिंह उर्फ अनूप सिंह (24) छह अगस्त को हुई वारदात के बाद से फरार था, जिसमें हुबली में तीन हमलावरों ने कारोबारी इरफान हंचनाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उन्होंने कहा कि यहां एटीएस की जुहू इकाई को सिंह के ठिकानों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस निरीक्षक दया नायक के नेतृत्व में एक टीम ने मंगलवार शाम अंधेरी स्टेशन के निकट जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान सिंह ने एटीएस को बताया कि उसने पीड़ित के सीने पर एक गोली मारी थी।

उन्होंने कहा कि आरोपी को इससे पहले 2016 में एक अपराध के लिये गिरफ्तार किया गया था। वह शहर की आर्थर रोड जेल बंद था और वहीं पर कुछ शूटरों के संपर्क में आया था।

अधिकारी ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद सिंह और उसके साथियों को कर्नाटक में रियल एस्टेट कारोबारी की हत्या की सुपारी मिली थी।

उन्होंने कहा कि एटीएस ने कर्नाटक पुलिस को गिरफ्तारी की जानकारी दे दी है।

सिंह के साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनके खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत पुराने हुबली थाने में मामला दर्ज किया जा चुका है।

अधिकारी ने कहा कि एटीएस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं आरोपियों ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में अन्य अपराधों को तो अंजाम नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों