लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र एटीएस ने सात किलोग्राम यूरेनियम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 14:35 IST

Open in App

मुंबई, छह मई महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सात किलोग्राम प्राकृतिक यूरेनियम जब्त किया है जिसकी कीमत 21.3 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) द्वारा किए विश्लेषण के हवाले से एटीएस अधिकारी ने बताया कि यह यूरेनियम ‘‘अत्यंत रेडियोधर्मी है और मानव जीवन के लिए खतरनाक है।’’

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर एटीएस ने ठाणे के रहने वाले 27 वर्षीय जिगर पांड्या को इस साल 14 फरवरी को कुछ बहुमूल्य वस्तु के टुकड़ों के साथ गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि पांड्या इन वस्तुओं को कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से बेचने की कोशिश कर रहा था और संभावित ग्राहक की तलाश में था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान एटीएस टीम को जानकारी मिली की कि यूरेनियम के टुकड़े पूर्वी उपनगर मनखुर्द के रहने वाले 31 वर्षीय अबू ताहिर अफजल हुसैन चौधरी ने उसे दिए थे।

एटीएस ने इसके बाद चौधरी को मनखुर्द स्थित कुर्ला कबाड़ एसोसिएशन के परिसर से गिरफ्तार किया और उसके पास से 7.100 किलोग्राम प्राकृतिक यूरेनियम बरामद किया।

उन्होंने बताया कि जब्त यूरेनियम को ट्रांबे स्थित बार्क विश्लेषण के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि अनुसंधान केंद्र से आई रिपोर्ट के मुताबिक जब्त वस्तु प्राकृतिक यूरेनियम है और बहुत ही रेडियोधर्मी प्रकृति की होने के साथ-साथ मानव जीवन के लिए खतरनाक है।

एटीएस ने बुधवार को परमाणु खनिज खोज एवं अनुसंधान निदेशालय के नागपुर स्थित मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक की शिकायत पर परमाणु ईंधन अधिनियम-1962 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

दोनों आरोपियों को बुधवार को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें 12 मई तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर