लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र एटीएस ने एक संदिग्ध को पकड़ा, आतंकी मॉड्यूल से तार जुड़े होने का संदेह

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:45 IST

Open in App

मुंबई, 18 सितंबर महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने दिल्ली पुलिस द्वारा पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के सिलसिले में मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एटीएस ने आरोपी जाकिर हुसैन शेख की रिमांड का अनुरोध करते हुए शनिवार को यहां एक अदालत में कहा कि वह ''पड़ोसी देश'' में किसी व्यक्ति के संपर्क में था। अदालत ने उसे 20 सितंबर तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया।

मुंबई पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि जाकिर हुसैन शेख नाम के व्यक्ति को शुक्रवार रात को चलाए एक अभियान के दौरान उपनगर जोगेश्वरी से पकड़ा गया।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से प्रशिक्षण ले चुके दो आतंकवादियों समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही मंगलवार को आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। अधिकारियों ने बताया था कि आतंकवादियों ने देशभर में कई धमाके करने की कथित तौर पर साजिश रची थी।

छह संदिग्ध आतंकवादियों में से एक मोहम्मद शेख मुंबई के धारावी का रहना वाला है।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ के दौरान जाकिर का नाम सामने आया था। वह जान मोहम्मद शेख के संपर्क में था। जाकिर के खिलाफ यहां गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एटीएस ने मुंबई की अदालत को बताया कि जाकिर की गिरफ्तारी महाराष्ट्र और अन्य स्थानों पर विस्फोटकों का इस्तेमाल कर आतंकवादी हमले करने की आपराधिक साजिश रचने के संबंध में की गई है।

एटीएस ने कहा कि वह ''पड़ोसी देश'' में 'एंथनी' के संपर्क में था। एटीएस इस बात का पता लगाना चाहती है कि वह व्यक्ति कौन है और षड़यंत्र में उसकी क्या भूमिका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos