लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अटल बिहारी के अतिम दर्शन को आए मंत्री के कार्यालय में चोरी का प्रयास

By भाषा | Updated: August 18, 2018 02:08 IST

अज्ञात लोगों ने महाराष्ट्र के मंत्री दिलीप कांबले के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया।

Open in App

पुणे, 18 अगस्त :  अज्ञात लोगों ने महाराष्ट्र के मंत्री दिलीप कांबले के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। कांबले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली गये हुए थे। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

चोरी के प्रयास का यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब उनके परिवार के सदस्यों ने आज सुबह कार्यालय के बाहरी दरवाजे पर लगा हुआ ताला क्षतिग्रस्त पाया।

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा चोरों ने वानोवरई क्षेत्र के परमारनगर इलाके में इसी इमारत में तीन अन्य फ्लैटों का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘ऐसा लगता है कि तड़के चोरी का प्रयास किया गया। ताला टूटा हुआ था लेकिन कार्यालय से कुछ चुराया नहीं गया है। हम जांच कर रहे हैं।’’ 

सामाजिक न्याय राज्य मंत्री कांबले ने दिल्ली से फोन पर ‘पीटीआई’ को बताया कि इमारत की तीसरी मंजिल पर उनका एक फ्लैट है। दूसरी मंजिल पर एक अन्य फ्लैट में दफ्तर है। ‘‘इस दूसरी मंजिल के फ्लैट को निशाना बनाया गया।’’ पुलिस ने बताया कि इमारत में एक सीसीटीवी कैमरा है, लेकिन अंधेरे के कारण उसकी फुटेज स्पष्ट नहीं है।’’  

टॅग्स :महाराष्ट्रअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी