लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष कांग्रेस से होगा, पद को लेकर गठबंधन में कोई मतभेद नहीं: पटोले

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:00 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि राज्य विधानसभा का नया अध्यक्ष उनकी पार्टी से होगा और जोर दिया कि फरवरी से खाली पड़े पद को लेकर सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी दलों के बीच कोई मतभेद नहीं है।

पटोले ने संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार चाहती है कि विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव पांच जुलाई से शुरू हो रहे राज्य विधानमंडल के दो दिवसीय मानसून सत्र के दौरान हो, लेकिन अंतिम निर्णय विधायकों के कोरोना वायरस जांच परिणामों (सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए अनिवार्य) पर निर्भर करेगा। महा विकास आघाड़ी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस भी घटक है।

पटोले ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्यपाल पद का इस्तेमाल कर इस मुद्दे पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है। हमें इस तरह के हथकंडों की परवाह नहीं है। अंतिम निर्णय (विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव पर) सभी विधायकों के कोरोना वायरस की जांच के परिणाम प्राप्त होने के बाद किया जाएगा। राज्यपाल के पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा अपनाए गए रुख का हम समर्थन करते हैं।’’

ठाकरे ने शुक्रवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने विधानमंडल के मानसून सत्र को केवल दो दिनों के लिए आयोजित करने के सरकार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अवधि को बढ़ाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराने पर भी कोई जोर नहीं देते हुए कहा इसके लिए कोई ‘‘समय-सीमा’’ नहीं है।

पटोले ने कहा कि नया विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से होगा। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम अपने विधायकों से राय लेंगे और उनकी भावना आलाकमान तक पहुंचाएंगे। तीनों सहयोगी दल अपने-अपने विधायकों पर भरोसा करते हैं और विपक्ष के इस आरोप में कोई सचाई नहीं है कि सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों ने इस डर से व्हिप जारी किया है कि सदन में उनकी संख्या कम हो जाएगी।’’ पटोले के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के लिए इस्तीफा देने के बाद फरवरी में विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली हो गया था।

पटोले ने कहा कि कांग्रेस का विचार है कि केंद्र द्वारा बनाए गए नए कृषि कानूनों में राज्य के प्रस्तावित संशोधनों को जल्दबाजी में नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘एमवीए का विचार है कि सभी तथ्यों पर ध्यान देते हुए कानून बनाते समय किसानों का हित सर्वोपरि होना चाहिए। महाराष्ट्र में केंद्रीय कृषि कानून लागू नहीं होगा। राज्य का अपना कानून होगा। लोगों और किसानों के विचारों और सुझावों के लिए मसौदा को उनके सामने रखा जाएगा।’’

मराठा आरक्षण मुद्दे के बारे में पटोले ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी, ऐसे में अब साफ हो गया है कि नौकरी और शिक्षा में समुदाय के लिए आरक्षण बहाल करने का मुद्दा केंद्र के पाले में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह