लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:09 IST

Open in App

मुंबई, चार फरवरी महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले प्रदेश कांग्रेस के अगले प्रमुख होंगे। लिहाजा उन्होंने बृहस्पतिवार को पद से इस्तीफा दे दिया।

विधानसभा सूत्रों ने बताया कि पटोले ने विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झीरवाल को अपना इस्तीफा सौंपा। पटोले भंडारा जिले की सकोली सीट से विधायक हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह प्रदेश प्रमुख के तौर पर राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट का स्थान लेंगे।

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

थोराट की अगुवाई में कांग्रेस के मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल में दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मुलाकात की थी।

महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो