लाइव न्यूज़ :

अगले पांच सालों में नहीं रह जाएगा शिवसेना का अस्तित्व, मैं करूंगा इसे सुनिश्चित: नारायण राणे

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 15, 2019 15:26 IST

Narayan Rane: पूर्व मुख्यमंत्री और कभी शिवसेना का अहम हिस्सा रहे नारायण राणे ने कहा है कि अगले पांच सालों में शिवसेना का वजूद नहीं रहेगा

Open in App
ठळक मुद्देनारायण राणे ने कहा है कि बीजेपी कंकावली, कुडल, सावंतवाड़ी तीनों जगह जीतेगीराणे ने कहा कि हम आने वाले पांच सालों में सुनिश्चित करेंगे शिवसेना का सफाया

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कोंकण की एक सीट कंकावली पर गठबंधन के बावजूद बीजेपी शिवसेना आमने-सामने आ गई हैं इस सीट पर कभी शिवसेना के नेता रहे और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को बीजेपी ने उतारा है, जबकि अब उनकी धुर विरोधी बन चुकी शिवसेना ने इसके जवाब में इस सीट से सतीश सावंत के रूप में अपना उम्मीदवार उतारा है।

अब शिवसेना के साथ अपनी इस पुरानी लड़ाई पर नारायण राणे ने कहा है कि वह ना सिर्फ कंकावली सीट जीतेंगे बल्कि शिवसेना को कुडल और सावंतवाड़ी सीटों पर भी मात देंगे। राणे ने कहा है कि मैं ये सुनिश्चित करूंगा कि सेना अगले पांच सालों में अस्तित्व में ही न रहे।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में राणे ने ये पूछे जाने पर किया क्या उनके बेटे नितेश शिवसेना की मौजदूगी के बावजूद कंकावली सीट बचाने में सफल रहेंगे? 

नितेश के शिवसेना के खिलाफ चुनावी जंग पर क्या बोले नारायण राणे

राणे ने कहा, शिवसेना के पास अब पहले जैसी ताकत नहीं है, जब मैंने इसे बनाया था। सेना अब व्यावसायिक बन चुकी है। सैनिक, जो पहले वहां थे, अब मेरे साथ हैं। अब जो वहां हैं, वे नए हैं और दूसरी पार्टियों से आए हैं। सिंधुगढ़ में कोई गठबंधन नहीं है। उन्होंने (शिवसेना) बीजेपी की सीट होने के बावजूद कंकावली से एक उम्मीदवारा उतार दिया। उन्होंने गठबंधन का धर्म नहीं निभाया, इसलिए बीजेपी ने (कुडल, सांवतवाड़ी) उम्मीदवार उतार दिए। न सिर्फ कंकावली बल्कि कुडल और सावंतवाड़ी दोनों में जीत हासिल करेंगे। 

जब उनसे पूछा गया कि वह उद्धव ठाकरे को क्या संदेश देना चाहते हैं तो राणे ने कहा, 'मैं उन्हें संदेश क्यों भेजूंगा, वह मेरे बॉस नहीं हैं.. और न ही कभी हो सकते हैं। मैं लोगों के लिए काम करूंगा और विकास करूंगा।'

अगले 5 सालों में खत्म हो जाएगा शिवसेना का वजूद: नारायण राणे

शिवसेना ने नारायण राणे की बीजेपी में एंट्री का विरोध किया था, इस पर राणे ने कहा, 'शिवसेना से पूछता कौन है? बीजेपी के पास प्रसार का अधिकार है और वे कर रहे हैं।'

शिवसेना ने बीजेपी के हाथों बड़े भाई का तमगा गंवा दिया है, तो सेना के भविष्य को वह कैसे देखते हैं? इस सवाल के जवाब में नारायण राणे ने कहा, शिवसेना का अस्तित्व अगले पांच वर्षों में खत्म हो जाएगी और मैं ये सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाऊंगा। हम पूरी तरह बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं। राज्य में सिर्फ बीजेपी ही सत्ता में रहेगी। अपने काम से हम, लोगों का दिल जीतेंगे।

कुरुक्षेत्र की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा: दशहरा के दिन फ्रांस में भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान दिया गया। क्या इससे आपको खुशी नहीं हुई? हम इस बात से खुश और गौरवान्वित हैं कि हमारा देश मजबूत हो रहा है लेकिन ना जाने क्यों जब देश खुश होता है तो कांग्रेस नकारात्मक हो जाती है।

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी