लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: अपने घर मातोश्री के क्षेत्र में शिवसेना पराजित, कांग्रेस के जीशान सिद्दीकी जीते

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 25, 2019 08:12 IST

Bandra East constituency: शिवसेना भले ही महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ गठबंधन में जीत गई हो लेकिन उसे अपने घर मातोश्री के क्षेत्र में स्थित सीट ही हार का सामना करना पड़ा

Open in App
ठळक मुद्देबांद्रा ईस्ट से शिवसेना के विश्वनाथ महाडेश्वर को कांग्रेस के जिशान सिद्दीकी ने हरायाइस विधानसभा क्षेत्र में ही ठाकरे परिवार का घर मातोश्री स्थित है

मुंबई। बांद्रा पूर्व विधानसभा सीट पर शिवसेना को जबरदस्त झटका लगा है। शिवसेना के लिए यह निर्वाचन क्षेत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी प्रमुख का निवास मातोश्री भी इसी क्षेत्र में स्थित है। 

इस सीट से शिवसेना 2009 से लगातार जीत रही थी। इस सीट से मुंबई के महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर को कांग्रेस प्रत्याशी जिशान सिद्दीकी से चुनावी समर में पराजय का स्वाद चखना पड़ा। 

अपने घर के क्षेत्र में हारी शिवसेना

बताया जा रहा है कि यहां से शिवसेना की विद्यमान विधायक तृप्ति सावंत को शिवसेना द्वारा टिकट नहीं दिए जाने और पार्टी में आंतरिक विद्रोह के चलते शिवसेना प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा। बांद्रा पूर्व से विजयी हुए जीशान सिद्दीकी कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी के पुत्र हैं। शिवसेना ने विद्यमान विधायक अशोक पाटिल और तृप्ति सावंत को दरकिनार कर विश्वनाथ महाडेश्वर को टिकट दिया था।

बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जिशान सिद्दीकी को 37,636 वोट मिले, जबकि शिवसेना के विश्वनाथ महाडेश्वर को 23,069 वोट ही मिले।  शिवसेना की पराजय का मुख्य कारण बनी पार्टी की विद्रोही प्रत्याशी तृप्ति सावंत को 23,856 वोट मिले। वहीं मनसे के अखिल चित्रे को 10,403 वोट मिले हैं।

तृप्ति की उम्मीदवारी नकारे जाने से नाराज थे कार्यकर्ता:

बांद्रा पूर्व से वर्तमान विधायक तृप्ति सावंत चुनाव लड़ने की मांग कर रही थीं, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। मातोश्री के बाहर तृप्ति ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर शिवसेना अध्यक्ष से इस पर पुनर्विचार के लिए आग्रह भी किया था। जिसके बाद शिवसेना ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधि को लेकर निष्कासित कर दिया था।

अंतत: तृप्ति ने महाडेश्वर के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। उन्हें अंतिम दिन नामांकन वापस लेने के लिए भी कहा गया था, लेकिन उन्होंने पार्टी नेतृत्व के फैसले को नकार दिया था।

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी