लाइव न्यूज़ :

शरद पवार भारी बारिश में भीगकर भी करते रहे रैली को संबोधित, सोशल मीडिया में जमकर हुई तारीफ

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 19, 2019 10:09 IST

Sharad Pawar: एनसीपी प्रमुख शरद पवार सतारा में एक चुनावी रैली को भारी बारिश में भीगने के बावजूद संबोधित करते रहे, तस्वीर वायरल होने के बाद हुई जमकर तारीफ

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने सतारा में भारी बारिश में भीगकर किया रैली को संबोधितपवार ने कहा, उनकी रैली में बारिश, सतारा में एनसीपी के चमत्कार का संकेत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखें नजदीक आने के साथ ही मतदाताओं को लुभाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के स्टार कैंपेनर पूरे जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हैं। 

नेताओं के बीच चुनाव प्रचार को लेकर ऐसा जोश है कि भारी बारिश भी उन्हें इससे रोक नहीं पा रही है। कुछ ऐसा ही नजारा एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ भी दिखा, जिन्होंने सतारा में भारी बारिश के बीच भी एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। 

पवार बारिश में भीगने के बावजूद करते रहे रैली को संबोधित

पवार की रैली शुरू होते ही बारिश शुरू हो गई, जो रैली के आगे बढ़ने के साथ और तेजी होती गई, लेकिन बारिश से पूरी तरह भीगने के बावजूद पवार डटे रहे और लोगों को संबोधित करना जारी रखा। बारिश में भीगे होने के बावजूद शरद पवार की चुनावी रैली को संबोधित करने की तस्वीर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया में जमकर हुई तारीफ

पवार की बारिश में भीगकर रैली को संबोधित करने की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई और लोगों ने 80 साल की उम्र के बावजूद उनके इस समर्पण और जज्बे की जमकर तारीफ की।

पवार ने अपनी रैली के दौरान हुई बारिश को भगवान का तोहफा करार देते हुए कहा कि एनसीपी सतारा जिले में चमत्कार करेगी।

पवार ने कहा, 'मैंने लोकसभा चुनावों के दौरान गलत उम्मीदवार चुना था। मैं खुले तौर पर इसे स्वीकार करता हूं। लेकिन मैं खुश हूं कि सतारा के लोग उस गलती को सुधारने के लिए 21 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं।'

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के चुनाव पर एनसीपी कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ रही है। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को होगी, जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

टॅग्स :शरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअसेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया