महाराष्ट्र चुनाव: रायगढ़ जिले में शिवसेना-बीजेपी ने जमाया रंग, पिछले चुनावों से ज्यादा सीटें जीती

By भाषा | Updated: October 25, 2019 14:23 IST2019-10-25T14:23:42+5:302019-10-25T14:23:42+5:30

Raigad district: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में रायगढ़ जिले में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीती ज्यादा सीटें

Maharashtra Assembly Polls 2019: Sena-BJP tally rises to five from three in Raigad district | महाराष्ट्र चुनाव: रायगढ़ जिले में शिवसेना-बीजेपी ने जमाया रंग, पिछले चुनावों से ज्यादा सीटें जीती

रायगढ़ में बीजेपी-शिवसेना ने पिछले चुनावों के मुकाबले अधिक सीटें जीती

Highlightsरायगढ़ जिले में बढ़ीं बीजेपी-शिवसेना की सीटेंपिछले चुनाव के मुकाबले यहां बीजेपी-शिवसेना की सीटें बढ़कर हुईं पांच

अलीबाग: महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में तटीय रायगढ़ जिले की सात विधानसभा सीटों में से शिवसेना भाजपा ने पांच सीटें जीत ली हैं। पहले इस जिले में शिवसेना भाजपा की सीटों की संख्या केवल तीन थीं। इस बार गठबंधन ने इसमें दो सीटों की वृद्धि की है। साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, मुंबई से लगे रायगढ़ जिले में शिवसेना ने दो और भाजपा ने एक सीट जाती थीं।

राकांपा और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी इस बार एक-एक सीट जीती हैं। कभी यह जिला पीजन्ट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) का गढ़ माना जाता था। लेकिन इस बार यह पार्टी एक भी सीट यहां नहीं जीत पाई। अलीबाग सीट पर शिवसेना के महेंद्र हरि दलवी ने पीडब्ल्यूपी के विधायक सुभाष पाटिल को हराया। उरन में भाजपा के बागी प्रत्याशी महेश बलादी ने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा और शिवसेना के विधायक मनोहर भोइर को हराया।

पीडीपी के पूर्व विधायक विवेकानंद पाटिल भी चुनाव हार गए। पनवेल में भाजपा विधायक एवं शहर एवं औद्योगिक विकास निगम (सीआईडीसीओ) के अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने पीडब्ल्यूपी के प्रत्याशी हरेश केनी को हराया। महाद विधानसभा सीट शिवसेना विधायक भारत गोगावाले ने दोबारा जीत ली। इस सीट पर उनकी लगातार तीसरी जीत है।

उन्होंने कांग्रेस की रायगढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष मानिक जगताप को हराया। श्रीवर्द्धन सीट पर राकांपा प्रत्याशी अदिति सुनील तत्कारे ने शिवसेना के विनोद घोसालकर को 38,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। पेन सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए रविन्द्र पाटिल ने पीडब्ल्यूपी विधायक धैर्यशील पाटिल को हराया। करजात सीट पर शिवसेना के महेंद्र थोरवे ने वर्तमान राकांपा विधायक सुरेश लाड को हराया। 

Web Title: Maharashtra Assembly Polls 2019: Sena-BJP tally rises to five from three in Raigad district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे