लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा शिवसेना में शामिल, शुरू की राजनीतिक पारी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 19, 2019 08:35 IST

Shera Joins Shiv Sena: बॉलीवुड ऐक्टर सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से महज 3 दिन पहले शिवसेना से जुड़ हुए

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा शिवसेना से जुड़ गए शेरा ने उद्धव और आदित्य की मौजदूगी में जॉइन की शिवसेना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से महज 3 दिन पहले बॉलीवुड ऐक्टर सलमान खान के लंबे समय से बॉडीगार्ड और सहयोगी रहे गुरमीत सिंह उर्फ शेरा शुक्रवार को शिवसेना से जुड़ गए। 

शिवसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेरा के पार्टी से जुड़ने की घोषणा की। 

शिवसेना से जुड़े सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा

शेरा पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में ठाकरे परिवार के घर मातोश्री में पार्टी से जुड़े। 

शिवसेना ने शेरा के पार्टी से जुड़ने की घोषणा करते हुए ट्वीट किया है, 'अभिनेता सलमान खान के निष्ठावान और विश्वासपात्र गुरमीत सिंह उर्फ शेरा, शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में आज मातोश्री निवास पर शिवसेना में शामिल हुए।'

शिवसेना द्वारा जारी तस्वीरों में शेरा कंधे पर भगवा गमछा रखे और हाथों में तलवार लिए नजर आ रहे हैं। 

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर वोटिंग होगी और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। शिवसेना इन चुनावों में बीजेपी के साथ मिलकर लड़ रही है। 

शिवसेना-बीजेपी गठबंधन फॉर्मूले के तहत शिवसेना जहां 124 सीटों पर लड़ रही है तो वहीं बीजेपी सहयोगी दलों समेत 164 सीटों पर उतरी है। 2014 विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 122 जबकि शिवसेना ने 63 सीटों पर कब्जा जमाया था।

टॅग्स :शिव सेनासलमान खानमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग