लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव 2019: बीजेपी के बाद कांग्रेस की भी 'बागी' पर कार्रवाई, इस नेता को किया सस्पेंड

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 11, 2019 14:58 IST

Congress: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान सभा चुनावों में अपने आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मजीद कुरैशी को पार्टी से निलंबित कर दिया है

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने मजीद कुरैशी को किया पार्टी से सस्पेंडमजीद कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ लड़ रहे थे चुनाव

कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मजीद कुरैशी को पार्टी से निलंबित कर दिया है। 

मजीद कुरैशी मल्कापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार राजेश एकादे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित करने का फैसला किया। 

इन विधानसभा चुनावों में टिकट ना मिलने से नाराज पार्टी के नेताओं के निर्दलीय चुनाव लड़ने से कांग्रेस ही नहीं बल्कि बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी समेत सभी पार्टियां परेशान रही हैं।

बीजेपी ने चार नेताओं को किया निलंबित

इससे पहले गुरुवार को बीजेपी ने भी अपने आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में चुनाव लड़ रहे अपने चार नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

इन नेताओं में  चरण वाघमारे (तमसर-भयंदर जिला), गीता जैन (मीरा भयंदर, थाणे), बालासाहेब अव्हाले (पिंपरी-चिंचवाड़) और दिलीप देशमुख (अहमदपुर-लातूर जिला) शामिल हैं।

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। इन चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच मुकाबला है।  

2019 के लोकसभा चुनावों में 48 में से महज 5 सीटें जीत पाने वाले कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के लिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की राह कतई आसान नहीं होगी।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नेता राहुल गांधी 13 और 15 अक्टूबर को चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा पार्टी ने सोनिया गांधी समेत कई स्टार प्रचारकों को चुनाव अभियान में उतारा है। 

टॅग्स :कांग्रेसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां