लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने सोशल मीडिया में झोंकी पूरी ताकत, भाईचारे, युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित हुआ अभियान

By भाषा | Updated: October 13, 2019 14:29 IST

Congress social media: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र चुनावों के लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया में झोंकी पूरी ताकत350 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता चला रहे पार्टी का वॉर रूम

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के चरम पर पहुंचने के साथ ही कांग्रेस ने सोशल मीडिया में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और अब आखिरी कुछ दिनों में भाईचारे, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दों को आगे रखकर पार्टी भाजपा-शिवसेना के राष्ट्रवाद के विमर्श की काट करने की कोशिश में है।

मुंबई से संचालित हो रहे पार्टी के वॉर रूम में इन दिनों 350 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिये पार्टी के संदेशों को मुख्य रूप से युवा एवं महिला मतदाताओं तक ले जाने की कोशिश में हैं। राज्य में चुनावी प्रबन्धन की जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती चुनावी विमर्श को रोजगार, अर्थव्यवस्था एवं विकास के मुद्दों के इर्द-गिर्द रखने की है और आखिरी कुछ दिनों में पार्टी की पूरी कोशिश इसी पर केंद्रित रहेगी।

कांग्रेस महासचिव और पार्टी के चुनाव कंट्रोल रूम के प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया, ''सोशल मीडिया में हमारा मुख्य ध्यान युवाओं और महिलाओं पर है। हम मतदताओं तक भाईचारे और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से पहुंचा रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''भाजपा की तरफ से झूठा प्रचार चल रहा है। हम उसी के बारे में लोगों, खासकर युवाओं और महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं।''

पांडेय ने बताया, ''हम लोगों को यह समझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा और शिवसेना असल मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि इनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है।'' पार्टी का वॉर रूम सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से विधानसभा स्तर के मुद्दों को भी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में है।

पार्टी की सोशल मीडिया रणनीति से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया, ''महाराष्ट्र में पीएमसी बैंक का मामला सामने के आने के बाद सोशल मीडिया में भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर भी नाराजगी स्पष्ट तौर पर है। हमें विश्वास है कि आखिर में पूरा चुनावी विमर्श रोजगार और अर्थव्यवस्था पर केंद्रित होगा।'' गौरतलब है कि राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए आगामी 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। 

टॅग्स :कांग्रेसअसेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह