महाराष्ट्र चुनाव: बसपा ने प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी से निकाला, नहीं खुल सका खाता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 25, 2019 10:10 IST2019-10-25T10:10:56+5:302019-10-25T10:10:56+5:30

Suresh Sakhare: बहुजन समाज पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे को दिखाया बाहर का रास्ता

Maharashtra Assembly Polls 2019: BSP Expels Suresh Sakhare for Anti party activities | महाराष्ट्र चुनाव: बसपा ने प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी से निकाला, नहीं खुल सका खाता

बसपा ने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे को पार्टी से निकाला

Highlightsबहुजन समाज पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में नहीं खोल सकी खाताबीएसपी ने हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे को किया बाहर

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने महाराष्ट्र में पार्टी की हार के लिए प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश साखरे की पार्टी विरोधी गतिविधयों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। 

बसपा के महाराष्ट्र के प्रभारी अशोक सिद्धार्थ की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि साखरे ने पूरे राज्य में चुनाव प्रचार करने के बजाय पार्टी नेतृत्व की इच्छा के विपरीत खुद नागपुर उत्तर सीट से चुनाव लड़ा और बुरी तरह से पराजित भी हुए। इससे चुनाव में पार्टी को भारी क्षति उठानी पड़ी।

बयान में सिद्धार्थ ने साखरे पर चुनाव में अन्य विपक्षी दलों के साथ मिले होने के आरोपों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बसपा के जनाधार वाली सीटों पर भी अन्य दलों से साठगांठ कर कमजोर प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया। 

सिद्धार्थ ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय इकाई के निर्देश पर साखरे को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभाने में नाकाम रहने और विरोधी दलों से मिलीभगत में संलिप्त पाए जाने के आरोप में बसपा से निष्कासित किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि बसपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के अलावा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में उपचुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। पार्टी को इस चुनाव में किसी सीट पर कामयाबी नहीं मिली है। उत्तर प्रदेश में भी बसपा को जलालपुर सीट उपचुनाव में सपा के हाथों गंवानी पड़ी।

Web Title: Maharashtra Assembly Polls 2019: BSP Expels Suresh Sakhare for Anti party activities

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे