लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी का मस्ती भरा अंदाज, रैली के बाद करने लगे डांस, वीडियो वायरल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 19, 2019 09:08 IST

Asaduddin Owaisi: एआईएमएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के दौरान औरंगाबाद की एक रैली के बाद करने लगे डांस

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी औरंगाबाद में एक रैली के बाद करने लगे डांसओवैसी ने इस चुनावी रैली में पीएम मोदी और बीजेपी पर साधा निशाना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है और सभी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। 

अपने बयानों के लिए चर्चित ऑल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इस चुनाव प्रचार के दौरान अलग ही रंग में नजर आए और एक चुनावी रैली के दौरान वह संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

चुनावी रैली में डांस करने लगे असदुद्दीन ओवैसी, वीडियो वायरल

एएनआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में ओवैसी औरंगाबाज के पैठान गेट में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद अचानक ही डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रैली को संबोधित करने के बाद सीढ़ियों से उतरने के दौरान ओवैसी अचानक डांस करते और अपने हाथ में ली हुई फूल माला से फूल फेंकते नजर आ रहे हैं।  

औरंगाबाद की इस रैली में ओवैसी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम को 1993 मुंबई दंगों पर श्रीकृष्ण आयोग की रिपोर्ट लागू करनी चाहिए।

ओवैसी औरंगाबाद क्षेत्र में प्रचार पर विशेष ध्यान दे रहे हैं क्योंकि 2019 लोकसभा चुनावों में यहां से उनकी पार्टी एआईएमएम का सांसद जीता है, वहीं 2014 विधानसभा चुनावों में यहां से उनकी पार्टी के विधायक भी जीते थे। 

 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमअसेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं