लाइव न्यूज़ :

शिवसेना में बगावत! महाराष्ट्र विधानसभा में किस पार्टी के पास है कितनी सीटें और क्या है पूरा समीकरण, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: June 21, 2022 11:55 IST

महाराष्ट्र विधानसभा में उद्धव ठाकरे सरकार को अभी 153 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। ऐसे में अगर शिवसेना के कुछ विधायक अगर पाला बदलते हैं तो महा विकास आघाड़ी सरकार के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के करीब 13 विधायक सूरत में मौजूद, कुछ निर्दलीय छोटी पार्टियों के विधायक भी हैं साथ।सूरत के एक होटल में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 25 विधायकों के रूके होने की खबरें।

मुंबई: महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। राज्य विधान परिषद चुनावों में सोमवार को झटका लगने के बाद अब खबर है शिवसेना के 10-12 विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं है। इन सभी के गुजरात के सूरत में एक होटल में पहुंचने की खबरें हैं। इनमें शिवसेना के बड़े नेता और राज्य सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल है। 

सूत्रों के अनुसार शिवसेना के 13 सहित कुछ निर्दलीय और छोटी पार्टियों के कुल मिलाकर 25 विधायक इस समय एकनाथ शिंद के नेतृत्व में सूरत में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे भाजपा के संपर्क में हैं। ऐसे में सवाल है कि अगर विधायकों ने पाला बदला तो क्या उद्धव ठाकरे की सरकार गिर जाएगी? महाराष्ट्र विधानसभा के समीकरण ऐसा ही कुछ इशारा कर रहे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा में किस पार्टी के पास कितनी सीटें

महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं। इसमें फिलहाल एक रिक्त है। ऐसे में मौजूदा स्थिति को देखें तो राज्य में उद्धव ठाकरे सरकार को 153 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। चूकी एक सीट रिक्त है तो सरकार बनाने के लिए 144 विधायक चाहिए। ऐसे में शिवसेना में अगर फूट होती है तो निश्चित तौर पर इसकी आंच महा विकास आघाड़ी सरकार पर आएगी।

महा विकास अघाड़ी सरकार में शामिल शिवसेना के पास अभी 56 सीट है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पास 53 और कांग्रेस के पास 44 सीटें हैं। दूसरी ओर भाजपा के पास 106 सीटें हैं। इसके अलावा 5 निर्दलीय भी भाजपा के पक्ष में है। वहीं राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) और जन सुराज्य शक्ति (जेएसएस) के एक-एक विधायक भी भाजपा के साथ हैं। ऐसे में भाजपा के समर्थन में अभी 113 विधायक है। इसके अलावा विधानसभा में एआईएमआईएम के दो और निर्दलीय सहित कुछ अन्य के 19 विधायक भी हैं।  

महाराष्ट्र में गिर जाएगी उद्धव ठाकरे की सरकार?

मौजूदा समीकरण को देखें को शिवसेना के 13 विधायक अगर पाला बदलते हैं और साथ ही दावों के अनुसार कुल 25 विधायकों का समर्थन झटके से भाजपा के खेमे में आता है तो उसके पास 138 विधायकों का साथ हो जाएगा। ये बहुमत से दूर जरूर नजर आता है पर माना जा रहा है कि बगावत अगर होती है तो कांग्रेस के भी कुछ विधायक भी पाला बदल सकते हैं। ऐसे में भाजपा की राह आसान हो सकती है। 

टॅग्स :Eknath Shindeशिव सेनाउद्धव ठाकरेकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीBharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी