Maharashtra Assembly:उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 20:10 IST2019-11-27T08:21:14+5:302019-12-18T20:10:10+5:30

एनसीपी नेता माजिद मेमन ने कहा है कि कांग्रेस से बालासाहेब थोराट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जयंत पाटिल महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री होंगे।

Maharashtra Assembly Live: Special session, BJP, Congress, Shiv Sena NCP, All latest news | Maharashtra Assembly:उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की

Maharashtra Assembly:उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की

Highlightsविधानसभा परिसर में सुप्रिया सुले और अजित पवार गले मिलेशिवसेना विधायक नीलम गोरे ने कहा, बाला साहेब ठाकरे का सपना पूरा हुआ

शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन ने मंगलवार की शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे को अपना नेता चुना है। ठाकरे दादर में शिवाजी पार्क में 28 नवंबर को शाम छह बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज महाराष्ट्र विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाया जा रहा है।

27 Nov, 19 : 09:28 AM

महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र आरंभ, अजित पवार, छगन भुजबल ने विधायक के तौर पर शपथ ली

महाराष्ट्र में 288 विधायकों को शपथ दिलाने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुधवार सुबह आरंभ हो गया। प्रोटेम स्पीकर कालीदास कोलांबकर विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। अजित पवार, छगन भुजबल, अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण पहले शपथ लेने वालों में शामिल रहे। सदस्यों को वरिष्ठता क्रम के आधार पर शपथ दिलाई जा रही है।

27 Nov, 19 : 08:38 AM

 

मुंबई में विधानसभा में राकांपा के विधायक रोहित पवार (एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पोते): हम खुश हैं कि अजीत पवार वापस आ गए हैं। वह भी आज यहां है। वह एनसीपी का हिस्सा हैं। आगे जाकर, हम उनके मार्गदर्शन में काम करेंगे।

27 Nov, 19 : 08:37 AM

शिवसेना विधायक नीलम गोरे ने कहा, बाला साहेब ठाकरे का सपना पूरा हुआ

27 Nov, 19 : 08:36 AM

इस समय विधानसभा में विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा रही है।

27 Nov, 19 : 08:36 AM

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा, जिम्मेदारियां बहुत हैं

27 Nov, 19 : 08:35 AM

देवेंद्र फड़नवीस ने सुप्रिया सुले से मिलाया हाथ

27 Nov, 19 : 08:34 AM

विधानसभा में गले मिले अजित पवार और सुप्रिया सुले

27 Nov, 19 : 08:34 AM

विधानसभा जाने से पहले आदित्य ठाकरे ने सिद्धि विनायक मंदिर में पूजा की

Web Title: Maharashtra Assembly Live: Special session, BJP, Congress, Shiv Sena NCP, All latest news

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे