महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें पूरी लिस्ट

By स्वाति सिंह | Published: September 29, 2019 07:23 PM2019-09-29T19:23:34+5:302019-09-29T19:43:19+5:30

Maharashtra Assembly elections: महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को चुनाव होने हैं जबकि मतों की गिनती 24 अक्तूबर को होगी।

Maharashtra Assembly elections: Congress has released the first list of 51 candidates, Ashok Chavan, Vishwajeet Patangrao Kadam | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण को भोकर से टिकट दिया है। जबकि नितिन राउत को नागपुर उत्तर और परिणीति सिंधे सोलापुर सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगी।

 

महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच गठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा सीट मिल सकती है और पार्टी 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहब थोराट ने आज यह संकेत दिए। पहले दोनों दलों में '125 सीटों' पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी।

उन्होंने कहा कि इसमें कुछ और वक्त लगेगा जिससे 'स्वीकार्य फॉर्मूले' पर बात बन सके। थोराट ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''राकांपा ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस को बढ़त होगी। उम्मीदवारों की संख्या और चुनौती देने की क्षमता के लिहाज से कांग्रेस की राय पहले से तय 125 सीटों से ज्यादा पर चुनाव लड़ने की है।'' वह राकांपा नेता धनंजय मुंडे के आवास पर हुई एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

थोराट ने कहा, ''एक स्वीकार्य फॉर्मूला तैयार करने में कुछ समय लगेगा।उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच दो अक्तूबर को एक बैठक निर्धारित है जिसमें सीट-साझेदारी को लेकर और स्पष्टता आने की उम्मीद है। राज्य में 21 अक्तूबर को चुनाव होने हैं जबकि मतों की गिनती 24 अक्तूबर को होगी।

Web Title: Maharashtra Assembly elections: Congress has released the first list of 51 candidates, Ashok Chavan, Vishwajeet Patangrao Kadam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे