लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः सीट पर भाजपा-शिवसेना में जोर आजमाइश तेज, उद्धव ठाकरे को चाहिए 144 सीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2019 20:00 IST

सूत्रों ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और उनके पार्टी सहयोगी गिरीश महाजन शिवसेना के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुभाष देसाई तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं ताकि उनके बीच कोई समझौता हो सके।

Open in App
ठळक मुद्देपाटिल और महाजन दोनों राज्यमंत्री हैं। प्रदेश विधानसभा में 288 सीटें हैं। सूत्रों के अनुसार चुनाव पूर्व तालमेल के लिए दोनों भगवा दलों के बीच बातचीत पिछले कुछ दिनों से चल रही है।

भाजपा, शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के तालमेल पर सहमति के लिए बंद कमरे में बातचीत शुरू की है और ऐसे संकेत हैं कि गठबंधन के दोनों सहयोगी जोर आजमाइश में लगे हैं।

सूत्रों ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और उनके पार्टी सहयोगी गिरीश महाजन शिवसेना के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुभाष देसाई तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं ताकि उनके बीच कोई समझौता हो सके।

पाटिल और महाजन दोनों राज्यमंत्री हैं। प्रदेश विधानसभा में 288 सीटें हैं। सूत्रों के अनुसार चुनाव पूर्व तालमेल के लिए दोनों भगवा दलों के बीच बातचीत पिछले कुछ दिनों से चल रही है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वनीस ने शिवसेना से कहा है कि दोनों दलों को 2014 में उनके द्वारा जीती गई सीटों को बरकरार रखना चाहिए और छोटे सहयोगियों को निश्चित संख्या में सीटें आवंटित करने के बाद शेष सीटें बराबरी से साझा करें।

उधर शिवसेना सूत्रों ने कहा कि पार्टी 144 सीटों के फॉर्मूले पर कायम रहेगी। उन्होंने दावा किया कि इस साल की शुरुआत में भाजपा प्रमुख अमित शाह, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और फड़वनीस के बीच बैठक के दौरान हल निकाला गया था।

ठाकरे के करीबी एक सूत्र ने कहा कि यह फैसला किया गया है कि ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री का पद सहित सभी जिम्मेदारियां समान रूप से साझा की जाएंगी। शिवसेना और भाजपा दोनों को 144-144 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

भाजपा और शिवसेना ने 2014 का विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था और उन्हें क्रमशः 122 और 63 सीटों पर जीत मिली थी। प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी