लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर बढ़ी बैचनी, संजय राउत ने कहा-अगले 24 घंटे अहम

By भाषा | Updated: September 23, 2019 21:07 IST

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि "सही समय" पर सीट बंटवारे को लेकर हुए समझौते की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फड़णवीस ने गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर कहा, "मैं भी शिवसेना के साथ गठबंधन करने के लेकर समान रूप से चिंतित हूं।

Open in App

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिये सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना के मध्य सीट बंटवारे को लेकर बढ़ती बैचैनी के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि दोनों दलों में एक फॉर्मूले पर काम लगभग पूरा हो चुका है और "अगले 24 घंटे" अहम हैं। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होना है और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किये जाएंगे।

इससे पहले सोमवार को ही मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि "सही समय" पर सीट बंटवारे को लेकर हुए समझौते की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फड़णवीस ने गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर कहा, "मैं भी शिवसेना के साथ गठबंधन करने के लेकर समान रूप से चिंतित हूं।

हालांकि आधिकारिक घोषणा सही समय पर की जाएगी।" राउत ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा कि भाजपा और उनकी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर अगले 24 घंटे अहम हैं।

उन्होंने कहा, "सीट-बंटवारे को लेकर फॉर्मूले पर काम लगभग पूरा हो चुका है। यह अंतिम चरण में है। सेना अपनी जबान की पक्की है। शिवसेना अपने वादे की पक्की है। जब लोकसभा चुनाव होने थे (इस साल अप्रैल-मई में), सीट-बंटवारे के लिए कुछ व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया था।" 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी