Maharashtra Assembly Elections 2024: महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं, चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा-भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2024 17:55 IST2024-07-24T17:53:49+5:302024-07-24T17:55:35+5:30

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस हमारे नेता हैं। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं और अजित दादा (अजित पवार) उपमुख्यमंत्री हैं।

Maharashtra Assembly Elections 2024 no dispute regard post CMi in Mahayuti alliance Chandrashekhar Bawankule said government formed under leadership BJP | Maharashtra Assembly Elections 2024: महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं, चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा-भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी

file photo

HighlightsMaharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में अगली सरकार महायुति बनाएगी।Maharashtra Assembly Elections 2024: चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी।Maharashtra Assembly Elections 2024: भाजपा के पास सबसे अधिक विधानसभा सीट हैं।

 

 

 

 

 

 

Maharashtra Assembly Elections 2024:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं है और विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भाजपा के साथ महायुति का हिस्सा हैं। बावनकुले ने संवाददाताओं से कहा, ‘अमित भाई (वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि महाराष्ट्र में अगली सरकार महायुति बनाएगी।

इसलिए, मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं है। एकनाथ शिंदे (वर्तमान) मुख्यमंत्री हैं और चूंकि भाजपा के पास सबसे अधिक विधानसभा सीट हैं, इसलिए सरकार भाजपा के नेतृत्व वाली होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस हमारे नेता हैं। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं और अजित दादा (अजित पवार) उपमुख्यमंत्री हैं।’’ 

Web Title: Maharashtra Assembly Elections 2024 no dispute regard post CMi in Mahayuti alliance Chandrashekhar Bawankule said government formed under leadership BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे