Maharashtra Assembly Elections 2024: नागपुर में आरएसएस पदाधिकारियों से मिले देवेंद्र फड़नवीस, क्या भाजपा अध्यक्ष बनेंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2024 14:34 IST2024-08-03T14:33:04+5:302024-08-03T14:34:32+5:30

Maharashtra Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच आरएसएस के पदाधिकारियों से यह मुलाकात महत्वपूर्ण है।

Maharashtra Assembly Elections 2024 Devendra Fadnavis meets RSS officials in Nagpur will BJP President become Deputy Chief Minister | Maharashtra Assembly Elections 2024: नागपुर में आरएसएस पदाधिकारियों से मिले देवेंद्र फड़नवीस, क्या भाजपा अध्यक्ष बनेंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री?

file photo

Highlightsमुलाकात में क्या बात हुई, इसका पता नहीं चल सका है।नागपुर में आयोजित भाजपा सम्मेलन में भी शामिल होंगे। केवल मीडिया तक ही सीमित है।

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कुछ पदाधिकारियों से मुलाकात की। फड़नवीस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच आरएसएस के पदाधिकारियों से यह मुलाकात महत्वपूर्ण है। सूत्रों के अनुसार, फड़नवीस ने रेशिमबाग क्षेत्र में स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर में दर्शन किए और आरएसएस के कुछ पदाधिकारियों से मुलाकात की। हालांकि, उनकी इस मुलाकात में क्या बात हुई, इसका पता नहीं चल सका है।

उपमुख्यमंत्री नागपुर में आयोजित भाजपा सम्मेलन में भी शामिल होंगे। फड़नवीस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अपने नाम पर विचार किए जाने की खबरों को शुक्रवार को खारिज करते हुए इसे मीडिया द्वारा फैलाई गई अफवाह करार दिया था। उन्होंने कहा, ''ये बातचीत मीडिया द्वारा शुरू की गई है और केवल मीडिया तक ही सीमित है।'' 

Web Title: Maharashtra Assembly Elections 2024 Devendra Fadnavis meets RSS officials in Nagpur will BJP President become Deputy Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे