Maharashtra Assembly Elections 2024: लोकसभा में कुछ सीट पर हार, 2024 के आम चुनाव में 1,49,13,914 वोट मिले, चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा- लोगों के बीच भाजपा के लिए समर्थन अटूट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2024 17:18 IST2024-07-21T17:17:02+5:302024-07-21T17:18:17+5:30

Maharashtra Assembly Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, सह-प्रभारी अश्विनी वैष्णव समेत अन्य लोग भाग ले रहे हैं।

Maharashtra Assembly Elections 2024 Defeat some seats Lok Sabha got 14913914 votes in 2024 general polls Chandrashekhar Bawankule said support BJP people | Maharashtra Assembly Elections 2024: लोकसभा में कुछ सीट पर हार, 2024 के आम चुनाव में 1,49,13,914 वोट मिले, चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा- लोगों के बीच भाजपा के लिए समर्थन अटूट

file photo

Highlightsभाजपा को प्रदेश में कुछ सीटों का नुकसान हुआ है।लोगों के बीच भाजपा के लिए समर्थन अटूट है।लोकसभा चुनाव में केवल नौ सीटें हासिल की है।

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव में प्रदेश की कुछ सीटों पर हार के बावजूद उनकी पार्टी को लोगों का समर्थन बरकरार है। प्रदेश के पुणे में आयोजित पार्टी की एक राज्य स्तरीय सम्मेलन को भाजपा नेता संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, सह-प्रभारी अश्विनी वैष्णव समेत अन्य लोग भाग ले रहे हैं। बैठक को संबोधित करते हुये बावनकुले ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में कुछ सीटों का नुकसान हुआ है, लेकिन उनका मतदाता आधार अब भी मजबूत बना हुआ है और इसे लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘देश में हुये 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 1.33 करोड़ से अधिक वोट मिले थे। इस संख्या में बढ़ोतरी हुई है और बाद के विधानसभा चुनावों में, उन्हें 1,47,09,276 वोट मिले।’’ उन्होने आगे बताया कि 2019 के आम चुनावों में, भाजपा को 1,49,12,139 वोट तथा 2024 के आम चुनावों में 1,49,13,914 वोट मिलना स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि लोगों के बीच भाजपा के लिए समर्थन अटूट है।

हालांकी पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में केवल नौ सीटें हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की सीटें 303 से घटकर 240 हो गईं हैं जबकि 2024 के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में यह 23 से घटकर नौ हो गई, लोकसभा चुनाव के परिणाम चार जून को घोषित किए गए थे। इस बीच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह बीमारी हैं और इस कारण सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकेंगे।

Web Title: Maharashtra Assembly Elections 2024 Defeat some seats Lok Sabha got 14913914 votes in 2024 general polls Chandrashekhar Bawankule said support BJP people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे