लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कितनी सीटों पर लड़ेगी शिवसेना? उद्धव ठाकरे ने दिया यह जवाब

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 20, 2019 16:06 IST

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मीडिया को जानकारी दी कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे के बारे में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से उनकी व्यवस्थित बातचीत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के साथ सीट बंटवारे के बारे में उद्धव ठाकरे ने मीडिया से अपनी बात कही।शिवसेना प्रमुख ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी नेताओं से व्यवस्थित बातचीत हुई है, फैसला एक या दो दिन में होगा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव निकट हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, यह सवाल सभी के मन में है। शुक्रवार (20 सितंबर) को  शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के साथ सीट बंटवारे को लेकर मीडिया को जानकारी दी। उद्धव ने कहा कि इस बारे में बीजेपी नेताओं से उनकी बात हुई है। उद्धव ठाकरे ने कहा, ''हमने भाजपा नेताओं के साथ व्यवस्थित बातचीत की है। मुझे उम्मीद है कि एक या दो दिन में हम फैसला ले लेंगे। 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, शिवसेना प्रमुख ने कहा कि चुनावों में 135-135 सीट बंटवारे का फॉर्मूला उनका नहीं, मीडिया का दिया हुआ है। ठाकरे ने कहा सूबे में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार का उन्होंने पूरा समर्थन किया और अब लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी शिवसेना-बीजेपी का गठबंधन रहेगा।

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के साथ किसी भी तरह के मतभेद की खबरों को निराधार बताया। 

बता दें कि सीट बंटवारों लेकर मीडिया में बात रखने से पहले उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं संग बैठक की और आगे की चुनावी रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श किया। 

बता दें कि हाल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने भी 10 सीटों की मांग रखी थी। अठावले का कहना है कि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में अगर उनकी पार्टी को 10 सीटों पर चुनाव लड़ने दिया जाता है तो इससे उनके गठबंधन की 240 सीटों पर जीत सुनिश्चित होगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं