लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: मतगणना से पहले पांच बार के विधायक का ऐलान, 'भविष्य में नहीं लड़ूंगा चुनाव'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 23, 2019 16:40 IST

Hitendra Thakur: पांच बार के विधायक और बहुजन विकास अघाडी (BVA) प्रमुख हितेंद्र ठाकुर ने कहा है कि वह अब भविष्य में चुनाव नहीं लड़ेंगे

Open in App
ठळक मुद्देबहुजन विकास अघाडी के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगेहितेंद्र ठाकुर वसई-विरार क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के एक दिन बाद ही वसई सीट से चुनाव लड़ रहे बहुजन विकास अघाडी (BVA) के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर ने ऐलान किया है कि वह भविष्य में चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

विरार के पालघार जिले में पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर ने साफ किया कि वह राजनीति छोड़ नहीं रहे हैं और लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे।    

वसई के विधायक हितेंद्र ठाकुर ने कहा, 'अब नहीं लड़ूंगा चुनाव'

वर्तमान चुनावों में जीत के प्रति आश्वस्त वसई के विधायक ठाकुर ने कहा कि अब वह वसई-विरार क्षेत्र के लिए विपक्ष द्वारा बनाई गई 'झूठी धारणा' को बदलने का प्रयास करेंगे, जो मुंबई महानगर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र में हाल के वर्षों में तेजी से जनसंख्या वृद्धि देखी गई है। 

ठाकुर के बेटे क्षितिज ठाकुर वसई-विरार क्षेत्र की नालासोपारा विधानसभा सीट से पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और शिवसेना उम्मीदवार प्रदीप शर्मा के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। 

नालासोपारा में चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली थी। 

ठाकुर ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उनके विपक्षी उम्मीदवार ने 'निम्नस्तरीय' से भरा प्रचार किया और निजी हमले किए, जिससे उन्हें बहुत तकलीफ पहुंची।

वर्तमान में बहुजन विकास अघाडी का वसई-विरार नगर निगम, वसई तालुका पंचायत समिति और क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में बहुमत है।   

58 वर्षीय हितेंद्र ठाकुर वसई विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे हैं, जिनमें से लगातार तीन बार वह बहुजन विकास अघाडी के टिकट पर जीते हैं।  

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ और गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। इन चुनावों में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया