लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सत्ता संघर्ष: शिवसेना ने पलटवार करते हुए जारी किया देवेंद्र फड़नवीस का पुराना वीडियो

By भाषा | Updated: October 29, 2019 17:38 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी और शिवसेना के बीच बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। शिवसेना यह साफ कर चुकी है कि वह 50-50 के फॉर्मूले से पीछे नहीं हटेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस के 'फॉर्मूले' पर इनकार के बाद शिवसेना का पलटवारशिवसेना ने इस साल का 18 फरवरी का देवेंद्र फड़नवीस का वीडियो जारी किया है

बीजेपी द्वारा शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद साझा करने के वादे से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के इनकार करने के बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी ने फड़नवीस का एक पुराना वीडियो जारी किया है जिसमें वह कथित रूप से राज्य सरकार में पदों और जिम्मेदारियों का समान रूप से बांटने की बात कर रहे हैं।

हाल के विधानसभा में भाजपा का संख्याबल बहुमत तक नहीं पहुंच पाने के बाद से ही शिवसेना ढाई ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री का पद दोनों दलों के बीच बांटने पर जोर देने लगी है। विधानसभा चुनाव का परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित हुआ था।

शिवसेना के विधायकों ने पिछले सप्ताह मांग की थी कि पहली बार विधायक बने ठाकरे के बेटे आदित्य को मुख्यमंत्री बनाया जाए। शिवसेना द्वारा अपना रुख सख्त कर लिये जाने के बाद राज्य में अगली सरकार के गठन पर औपचारिक वार्ता अबतक शुरू नहीं हुई है जबकि भाजपा और शिवसेना गठबंधन 288 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत को पार कर चुका है।

इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फड़नवीस ने मंगलवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को औपचारिक रूप देते समय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना को ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री के पद का कभी वादा नहीं किया था।

शिवसेना ने जारी किया वीडियो

मुख्यमंत्री के दावे को गलत साबित करने की कोशिश करते हुए शिवेसना ने इस साल 18 फरवरी के मुख्यमंत्री के संवाददाता सम्मेलन का वीडियो क्लिप जारी किया।

उद्धव ठाकरे के करीबी हर्षल प्रधान ने ‘जरा याद करो जबानी’ शीर्षक से यह वीडियो जारी किया। इस वीडियो में फड़नवीस मराठी में कह रहे हैं, 'हमने सत्ता में फिर आने के बाद पदों और जिम्मेदारियों को समान रूप से बांटने का फैसला किया है।' 

ठाकरे ने पिछले हफ्ते भाजपा को लोकसभा चुनाव से पहले उनके, शाह और फड़नवीस के बीच 50-50 के फार्मूले पर बनी सहमति की याद दिलायी थी। शिवसेना ने राज्य में अगली गठबंधन सरकार बनाने का दावा करने पर बातचीत करने से पहले सत्ता को समान रूप से आपस में बांटने के फार्मूले को लागू करने पर भाजपा से लिखित आश्वासन मांगा है।

राज्य में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे मुख्यमंत्री फड़नवीस ने मंगलवार को कहा कि कमान फिर उनके हाथों में होगी। हाल के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें जीत है जो 2014 में उसे मिली सीटों से 17 कम है। शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं जबकि 2014 के विधानसभा चुनाव में उसे 63 सीटें मिली थीं। राकांपा और कांग्रेस ने क्रमश: 54 और 44 सीटें जीती हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है