लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: विधायक के दोस्त के फ्लैट से 53 लाख कैश बरामद,  आयकर विभाग  और चुनाव आयोग ने शुरू की जांच

By भाषा | Updated: October 19, 2019 20:24 IST

सरकारी अन्नाभाऊ साठे विकास निगम (एएसडीसी) में 150 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता के मामले में गिरफ्तार मोहोल से राकांपा विधायक रमेश कदम बिना अनुमति के शुक्रवार शाम पहरेदारी करने वाले पुलिस दल के साथ फ्लैट में गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिलीप शिंदे ने शनिवार को कहा, ‘‘ठाणे पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कदम को अनधिकृत तौर पर ले जाने वाले पहरा दल पर कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म होने से ठीक एक दिन पहले एक दागी विधायक के दोस्त के फ्लैट से 53 लाख रुपये नकदी बरामदगी की जांच आयकर विभाग और चुनाव आयोग ने शनिवार को शुरू कर दी। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।

सरकारी अन्नाभाऊ साठे विकास निगम (एएसडीसी) में 150 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता के मामले में गिरफ्तार मोहोल से राकांपा विधायक रमेश कदम बिना अनुमति के शुक्रवार शाम पहरेदारी करने वाले पुलिस दल के साथ फ्लैट में गए थे।

मुंबई के जे जे अस्पताल में चिकित्सा जांच के बाद ठाणे केंद्रीय जेल लौटते वक्त शुक्रवार को कदम ने पहरा के लिए साथ में चल रहे पुलिस दल को अपने दोस्त राजू खड़े से जुड़े फ्लैट ले चलने को कहा। गुप्त सूचना के आधार पर ठाणे पुलिस के एक दल ने फ्लैट पर छापा मारा जहां कदम, पहरे और उनकी रक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पाए गए। वहां पर 53.46 लाख रुपये की बरामदगी के बाद जांच शुरू की गयी।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिलीप शिंदे ने शनिवार को कहा, ‘‘ठाणे पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस और चुनाव आयोग के दल ने फ्लैट को सील कर दिया है। आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गयी है ।’’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कदम को अनधिकृत तौर पर ले जाने वाले पहरा दल पर कार्रवाई की जाएगी। कदम सोलापुर जिले के मोहोल निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मुकाबले में हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं