लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Election 2019: अर्जुनी मोरगांव विधानसभा सीट की उम्मीदवारी के लिए हर कोई प्रतिस्पर्धा में, जानें समीकरण 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 09:13 IST

आगामी विधानसभा चुनाव में राकांपा-कांग्रेस के बीच जब आघाड़ी  होगी तब फिलहाल कांग्रेस द्वारा 18 लोगों के साक्षात्कार लिए जाने की जानकारी है. कांग्रेस की ओर से पिछले चुनाव में पराजित राजेश नंदागवली, इंजी. आनंदकुमार जांभुलकर, रत्नदीप दहिवले ने चुनाव लड़ने की दिशा में कामकाज शुरू कर दिया है. 

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना-भाजपा युति से राजकुमार बडोले के एकमात्र नाम की चर्चा है. अर्जुनी मोरगाँव विधानसभा क्षेत्र वर्ष 1978 से 2009 तक लाखांदुर विधानसभा क्षेत्र में आता था.

राधेश्याम भेंडारकर

वर्ष 1962 से 2009 तक कांग्रेस का गढ़ रहे अर्जुनी मोरगाँव विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रतिस्पर्धा का दौर जारी है. हालांकि चुनाव में कांग्रेस-राकांपा में आघाड़ी होने की चर्चा दोनों पार्टियों के वरिष्ठों में शुरू है.कांग्रेस की ओर से कई दावेदार सामने आ रहे हैं. 

जानिए अर्जुनी मोरगांव विधानसभा सीट का इतिहास

अर्जुनी मोरगाँव विधानसभा क्षेत्र वर्ष 1978 से 2009 तक लाखांदुर विधानसभा क्षेत्र में आता था. वर्ष 2009 के परिसीमन में फिर से अजरुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के रूप में अस्तित्व में आया. इसके बाद से विधानसभा क्षेत्र का समीकरण ही बदल गया. इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को उठाना पड़ा.राजकुमार बडोले 2009 के बाद 2014 में विधायक चुने गए. 

इसके बाद बडोले को कैबिनेट में स्थान मिला. नतीजतन क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिली. वर्ष 2017 में नाना पटोले द्वारा संसद सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने के बाद हुए उपचुनाव में राकांपा के मधुकर कुकड़े को क्षेत्र से भारी वोटों से लीड मिली थी. इससे कांग्रेस-राकांपा कार्यकर्ताओं में उत्साह था. लेकिन लोकसभा के आमचुनाव में भाजपा के सुनील मेंढे को मिली लीड ने कांग्रेस-राकांपा के समीकरण को ही ध्वस्त कर दिया. 

आगामी विधानसभा चुनाव में राकांपा-कांग्रेस के बीच जब आघाड़ी  होगी तब फिलहाल कांग्रेस द्वारा 18 लोगों के साक्षात्कार लिए जाने की जानकारी है. कांग्रेस की ओर से पिछले चुनाव में पराजित राजेश नंदागवली, इंजी. आनंदकुमार जांभुलकर, रत्नदीप दहिवले ने चुनाव लड़ने की दिशा में कामकाज शुरू कर दिया है. 

वहीं शिवसेना-भाजपा युति से राजकुमार बडोले के एकमात्र नाम की चर्चा है. लेकिन चार महीने पूर्व राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के समय बडोले को मंत्रिमंडल से बाहर कर दिए जाने से समर्थकों में नाराजी है. इसका असर चुनाव में भी देखा जा सकता है. हालांकि बडोले पार्टी एवं स्वयं द्वारा किए गए कार्यो को भुनाने के प्रयास में जुटे हैं. आम नागरिकों में चर्चा अनुसार, लोकसभा चुनाव की भांति विधानसभा चुनाव में लोग उम्मीदवार के बजाय पार्टी को महत्व देंगे. 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह