लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: वंचित बहुजन आघाड़ी से हाथ मिलाने की तैयारी में कांग्रेस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 30, 2019 06:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में 'वंचित' के प्रत्याशियों के कारण कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को समाधानकारक प्रस्ताव देकर गठबंधन करने के निर्देश दिए हैं.

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वर्ष के अंत में होनेवाले विधानसभा चुनाव में वंचित बहुजन आघाड़ी से हाथ मिलाने की पेशकश की है. आगामी 3 जुलाई से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे और हर्षवर्धन पाटिल 'वंचित बहुजन आघाड़ी के नेेताओं से सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे.

राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को समाधानकारक प्रस्ताव देकर गठबंधन करने के निर्देश दिए हैं. भाजपा से लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद पहली बार राहुल गांधी ने राज्य के कांग्रेस नेताओं से मिले. बैठक दो सत्रों में हुई. बैठक में विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, विधान परिषद के नेता शरद रणपिसे, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे, राज्यसभा सदस्य हुसैन दलवाई मौजूद थे.

लोकसभा चुनाव में 'वंचित' के प्रत्याशियों के कारण कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. हार का विश्लेषण करते हुए स्थानीय नेताओं ने राहुल गांधी को बताया कि पारंपारिक मुस्लिम और दलित मतदाता पार्टी से दूर हुआ है. साथी दलों को सीट बंटवारे पर फैसला नहीं: वंचित बहुजन आघाड़ी को साथ में लेने के बाद कांग्रेस के अन्य साथी दलों को कितनी सीटें दी जाए यह सवाल बैठक के बाद भी अनुत्तरित रहा.

एक कांग्रेस नेता ने आशंका जताई कि स्वाभिमानी शेतकरी संगठन, आरपीआई कवाड़े और गवई गुट के सीट के बंटवारे में 'वंचित' रहने की संभावना के चलते उनकी नाराजगी भी दूर करनी होगी. सूत्रों ने यह भी दावा किया कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पर बैठक में चर्चा नहीं हुई.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी