लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ने मांगी हर माह कोविड टीकों की तीन करोड़ खुराक, विधानमंडल में प्रस्ताव पारित

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:28 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों ने मंगलवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें केंद्र से राज्य को प्रति माह कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम तीन करोड़ खुराक देने को कहा गया है ताकि महामारी की तीसरी लहर से बचा जा सके और आर्थिक गतिविधियों को बहाल किया जा सके।

विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य का तंत्र रोजाना 10 लाख लोगों को टीका लगा सकता है, बशर्ते टीके की खुराकें उपलब्ध हो। उन्होंने ही दोनों सदनों में प्रस्ताव रखा था।

उन्होंने कहा, “इस संख्या से हम अगले दो माह में तीन करोड़ लोगों का टीकाकरण कर सकते हैं। आर्थिक बहाली के लिए टीकाकरण अभियान में तेजी लाना जरूरी है।”

मंत्री ने कहा कि केंद्र ने टीके की अबतक 2,84,39,060 खुराक दी हैं और राज्य सरकार ने 25,10,730 खुराक खरीदी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 3,43,82,583 टीके लगाए जा चुके हैं, जो देश में अबतक सबसे ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि राज्य ने अब तक कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए 4.25 करोड़ नमूनों की जांच की है जिनमें से 61 लाख नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 1.23 लाख रोगियों ने वायरल संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। मंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के फैलने के डेढ़ साल बाद राज्य में फिलहाल 1.23 लाख रोगी संक्रमण का उपचार करा रहे हैं।

टोपे ने कहा, “महाराष्ट्र (कोविड-19) संक्रमण, मृत्यु और उपचाराधीन मरीजों की संख्या के मामले में राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है। राज्य में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप के 21 मामले हैं और 5500 मामले म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के हैं। यह गंभीर स्थिति है।”

कांग्रेस सदस्य पृथ्वीराज चव्हाण ने केंद्र पर टीके की ऊंची कीमत और 'मुनाफाखोरी’ को लेकर हमला किया और कहा कि पूरे देश के लिए टीकों का एक ही ऑर्डर होना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “मुनाफाखोरी के लिए कौन जिम्मेदार है? किसी अन्य देश ने ऐसा नहीं किया है जहां लोगों को (कोविड-19 टीके की) प्रति खुराक के लिए 1,200 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। राज्य और नगरपालिकों से टीका खरीदने को कहने के बजाय केंद्र सरकार को पूरे देश के लिए एक ऑर्डर के जरिए टीकों को खरीदना चाहिए और फिर उन्हें बेचना या वितरित करना चाहिए।”

चव्हाण ने कहा की टीके की साढ़े करोड़ खुराकों को तब निर्यात कर दिया गया जब ‘'हमें उन्हें अपने लोगों के लिए रखना चाहिए था।”

मंत्री ने विधान परिषद में कहा, “ अगर हम 70-80 फीसदी लोगों का टीकाकरण कर पाएं तो यह राज्य में सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में मदद करेगा।”

विधान परिषद में विपक्ष के नेता एवं भाजपा सदस्य प्रवीण दरेकर ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!