लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: असदुद्दीन ओवैसी का बीजेपी-शिवसेना पर तंज, 'क्या मार्केट में कोई नया 50-50 बिस्किट आया है'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 3, 2019 15:52 IST

Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी-शिवसेना के बीच जारी उठापठक पर कसा तंज

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की खींचतान पर कसा तंजओवैसी ने कहा, 'शिवसेना को नहीं पता क्या करना है, उद्धव पीएम मोदी से डरे हुए'

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच जारी खींचतान पर तंज कसते हुए एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि क्या 50: 50 मार्केट में आया कोई नया बिस्किट है।    एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ओवैसी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम में जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी (AIMIM) न ही बीजेपी और न ही शिवसेना को समर्थन देगी। उन्होंने कहा, ये 50: 50 क्या है, क्या कोई नया बिस्किट (मार्केट में) है? आप कितना 50: 50 करेंगे? महाराष्ट्र के लोगों के लिए कुछ कीजिए। वे (बीजेपी और शिवसेना) सतारा में बरसात की वजह से हुई तबाही से परेशान नहीं हैं। किसान चिंतित हैं लेकिन वे सिर्फ 50: 50 के बारे में बात कर रहे हैं। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी और शिवसेना ने सत्तारूढ़ गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ा था। चुनाव नतीजों के बाद शिवसेना सत्ता में 50: 50 फॉर्मूले के वादे के तहत सरकार गठन की मांग की तो वहीं बीजेपी ने कहा कि ऐसा कोई करार नहीं हुआ था। 

इस फॉर्मूले के तहत शिवसेना दोनों पार्टियों के लिए ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है। इसी को लेकर दोनों पार्टियों के बीच नई सरकार गठन को लेकर बात नहीं बन पाई है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती थीं।  

ओवैसी ने कहा, 'पीएम मोदी से डरे हुए हैं उद्धव ठाकरे'

महाराष्ट्र में दो सीटों जीतने वाले ओवैसी ने कहा, 'AIMIM राज्य में सरकार गठन के लिए न तो बीजेपी और न ही शिवसेना का समर्थन करेगी।'

ओवैसी ने कहा,' मैं नहीं जानता कि फड़नवीस या कोई अन्य मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। म्यूजिकल चेयर जारी है...ऐसा लगता है कि शिवसेना को पता ही नहीं है कि क्या करना है। ऐसा लगता है कि उद्धव ठाकरे पीएम मोदी से डरे हुए हैं।' 

वहीं इन चुनावों में गठबंधन में लड़ने वाली एनसीपी और कांग्रेस ने क्रमश: 54 और 44 सीटें जीती हैं।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है