महाराष्ट्र : सतारा जिले में दो भूस्खलनों में करीब 20 लोगों के फंसे होने की आशंका

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:01 IST2021-07-23T17:01:27+5:302021-07-23T17:01:27+5:30

Maharashtra: Around 20 people feared trapped in two landslides in Satara district | महाराष्ट्र : सतारा जिले में दो भूस्खलनों में करीब 20 लोगों के फंसे होने की आशंका

महाराष्ट्र : सतारा जिले में दो भूस्खलनों में करीब 20 लोगों के फंसे होने की आशंका

पुणे, 23 जुलाई पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा जिले के पाटन तहसील में दो स्थानों पर हुए भूस्खलन में कम से कम 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

सतारा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने कहा कि अंबेघर और मीरागांव में रात के दौरान भूस्खलन हुए। इससे पहले बृहस्पतिवार की सुबह रायगढ़ जिले में बड़ा भूस्खलन हुआ था। एसपी ने कहा कि कुछ लोगों को बचाया गया है।

बंसल ने कहा, ‘‘अंबेघर में चार घरों में 13 या 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है जबकि मीरागांव में तीन घरों में आठ से दस लोगों के फंसे होने की आशंका है।’’ उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जारी हैं।

एसपी ने कहा कि सतारा जिले में लगातार बारिश के कारण दो गांव या तो कट गए हैं या डूब गए हैं, जिससे राहत कार्यों के लिए भारी मशीन लाने में परेशानी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Around 20 people feared trapped in two landslides in Satara district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे