लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : चिपी हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में धुर विरोधी राणे और ठाकरे ने मंच साझा किया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 18:12 IST

Open in App

चिपि (सिंधुदुर्ग), नौ अक्टूबर महाराष्ट्र के तटवर्ती जिले सिंधुदुर्ग में बने चिपि हवाई अड्डे का शनिवार को उद्घाटन किया गया और इस कार्यक्रम में एक दूसरे के धुर विरोधी राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे एक साथ मंच साझा करते नजर आए।

उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब दोनों नेता राणे के शिवसेना छोड़ने के बाद एक साथ मंच पर आए हैं। पहले दोनों शिवसेना में साथ थे लेकिन राणे के पार्टी छोड़ने के बाद शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे से उनके रिश्तों में तल्खी आ गई।

सिंधुदुर्ग से आने वाले राणे ने कार्यक्रम में उन कार्यों की चर्चा की जिन्हें वर्ष 1990 में पहली बार उनके यहां से विधायक चुने के बाद किया गया है।

भाजपा नेता राणे ने कहा कि शिवसेना सुप्रीमो दिवंगत बाल ठाकरे के निर्देश पर उन्हें इस क्षेत्र में तैनात किया गया। राणे ने कहा कि उनकी कोशिशों की वजह से कोंकण में अवसंरचना के विकास को गति मिली है।

ठाकरे पर तंज कसते हुए राणे ने कहा कि दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो कभी झूठ बोलने वाले लोगों को पसंद नहीं करते थे।

राणे के तंज पर पलटवार करते हुए ठाकरे ने कहा,‘‘बाला साहेब झूठ पंसद नहीं करते थे। इसिलए कई बार ऐसे लोगों को शिवसेना से बाहर निकाला। बाला साहेब ठाकरे कहते थे कि अगर झूठ कड़वा भी हो तो उसे कह देना चाहिए।’’

कोंकण क्षेत्र में अवसंरचना विकास के सभी कार्य राणे द्वारा कराए जाने की टिप्पणी का संभवत: संदर्भ देते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘मेरी जानकारी के मुताबिक सिंधुदुर्ग के किले का निर्माण (शिवाजी) महाराज ने किया था और हो सकता है कि कोई कहे कि इसे मैंने बनाया था।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप (राणे) मंत्री हैं। इसलिए अगर यह सूक्ष्म और लघु है तो क्या हुआ, यह अहम मंत्रालय है और आपको इसका इस्तेमाल महाराष्ट्र के लाभ के लिए करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि चिपि में हेलीपोर्ट होना चाहिए जिसका इस्तेमाल पर्यटन के लिए किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री राणे को इस साल अगस्त में महाराष्ट्र पुलिस ने मुख्यमंत्री पर कथित विवादित टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किया था जिन्हें बाद में अदालत ने जमानत दे दी थी।

राणे ने वर्ष 2005 में शिवसेना छोड़ी थी और इसके लिए वह ठाकरे को जिम्मेदार मानते हैं। तब से दोनों नेताओं में गतिरोध बना हुआ है।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय नगारिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस हवाई अड्डे के बनने से मुंबई की 530 किलोमीटर की दूरी 50 मिनट में अब पूरी की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में उनकी योजना चिपि से बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और अन्य अहम शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की है। सिंधिया ने कहा कि उनकी योजना अगले पांच साल में चिपि से 20 से 25 उड़ाने शुरू करने की है।

उन्होंने कहा कि चिपि के साथ महाराष्ट्र में हवाई अड्डों की संख्या 14 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन