लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पढ़ाई को लेकर डांट से नाराज किशोरी ने मां की गला घोंटकर हत्या की

By भाषा | Updated: August 10, 2021 15:21 IST

Open in App

ठाणे, 10 अगस्त नवी मुंबई में पढ़ाई को लेकर डांटे जाने से नाराज एक किशोरी ने कराटे की बेल्ट से मां की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किशोरी ने बाद में इसे दुर्घटनावश मौत का मामला बताने की कोशिश की। यह घटना 30 जुलाई को नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में हुई।

किशोरी (15) के माता-पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे इसलिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी के लिए कोचिंग को लेकर उन्होंने उसका नामांकन करा दिया। ।

रबाले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की मेडिकल पाठ्यक्रम की पढाई नहीं करना चाहत थी और इसलिए उसका और मां (40) के साथ अकसर कहासुनी होती थी। अधिकारी ने बताया कि 27 जुलाई को पिता ने लड़की को मोबाइल फोन पर खेलने को लेकर डांटा था जिससे नाराज होकर वह पास में ही रहने वाले एक रिश्तेदार के घर चली गई थी।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी की मां जब उसे वहां बुलाने गई तो लड़की ने लौटने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह पढ़ाई को लेकर परेशान करने से तंग आ गई है और अभिभावकों के खिलाफ अब पुलिस में शिकायत दर्ज करा देगी।

इसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर पुलिस थाने गई, जहां पुलिसकर्मियों ने दोनों को ही समझाया। अधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई को महिला ने एक बार फिर पढ़ाई को लेकर बेटी को डांटा और इस दौरान महिला ने कथित तौर पर चाकू दिखाकर लड़की को धमकाया दी। उन्होंने कहा कि चाकू देखकर डरी लड़की ने महिला को धक्का दिया, जिससे उसका सिर एक फर्नीचर के कोने से जा टकराया। उन्होंने कहा कि इसके बाद महिला ने अर्ध-बेहोशी की हालत में पास पड़ी कराटे बेल्ट को पकडने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने बेल्ट को पकड़ लिया और उससे मां की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद लड़की ने अपने पिता और रिश्तेदार को मां के फोन से संदेश भेजा, ''मैंने सबकुछ कर के देख लिया, मैं हार गई।''

इसके बाद वह घर में ताला लगाकर बाहर चली गई और पिता को फोन कर बताया कि उसकी मां दरवाजा नहीं खोल रही। इसके बाद पिता ने रिश्तेदार को फोन किया, जिसने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि महिला बिस्तर पर मृत पड़ी हुई है और बेल्ट उसके गर्दन में लिपटी है।

पुलिस को लड़की के बयान पर शक हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि महिला की मौत सिर में चोट लगने और गला घोंटे जाने की वजह से हुई है।

अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों से पूछताछ के दौरान पुलिस को लड़की की भूमिका पर संदेह हुआ। पुलिस ने लड़की को विश्वास में लेते हुए पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। किशोरी को सोमवार को हिरासत में लिया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया