लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सर्वाधिक सड़क हादसों वाले तीन राज्यों में शामिल : सरकार

By भाषा | Updated: January 18, 2021 17:39 IST

Open in App

मुंबई, 18 जनवरी वर्ष 2020 में 11,452 मौतों के साथ महाराष्ट्र देश के उन तीन राज्यों में शामिल है जहां सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक संख्या में लोगों की मौतें होती हैं। यह जानकारी सोमवार को राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब ने दी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 32वें सड़क सुरक्षा सप्ताह 2021 की शुरुआत करते हुए कहा कि ये आंकड़े गंभीर हैं।

परब ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘2020 में महाराष्ट्र में 25,456 सड़क दुर्घटनाएं हुईं और 11,452 लोगों की इन दुर्घटनाओं में मौत हुई। महाराष्ट्र उन तीन राज्यों में शामिल है जहां सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक संख्या में लोगों की मौत होती है।’’

ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र को उन राज्यों की सूची में नहीं होना चाहिए जहां सड़क दुर्घटनाओं में मौतें होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये आंकड़े गंभीर हैं। शीर्ष स्थान पर होने के बजाए महाराष्ट्र को आदर्श रूप में उन राज्यों की सूची में शामिल नहीं होना चाहिए जहां सड़क दुर्घटना में मौत होती है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान एक हफ्ते, पखवाड़े या महीने तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि इसे नियमित आधार पर चलाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘नियमित अंतराल पर सड़क सुरक्षा नियमों के बूस्टर डोज दिए जाने चाहिए।’’

ठाकरे ने मोटर वाहन चालकों से अपील की कि ‘‘यम’’ को दूर रखने के लिए ‘‘नियम’’ का पालन करें और ‘‘संयम’’का परिचय दें।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने एक नई टेक्नोलॉजी के बारे में सुना है जो थकान के कारण चालकों के सो जाने पर उन्हें अलर्ट करती है। अगर इस तरह के वाहन मौजूद हैं तो मैं उन्हें देखना चाहूंगा।’’

ठाकरे ने कहा कि केवल जागरूकता फैलाने के बजाए लोगों को सुविधाएं मुहैया कराना भी जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा