लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अमेरिकी कंपनी ने आनुवंशिक विकार से पीड़ित बच्चे को 16 करोड़ का इंजेक्शन नि:शुल्क दिया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 10:28 IST

Open in App

नासिक, दो अगस्त महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले शिवराज डावरे का दूसरा जन्मदिन उनके माता-पिता के लिए बहुत खास होगा, क्योंकि दुर्लभ आनुवंशिक विकार से पीड़ित उनका बच्चा भारत का संभवत: पहला ऐसा मरीज है, जिसे लकी ड्रॉ जीतने के बाद एक अमेरिकी कंपनी ने 16 करोड़ रुपए का जीवन रक्षक टीका नि:शुल्क दिया है।

चिकित्सकों ने बताया कि शिवराज एक दुर्लभ आनुवंशिक विकार ‘स्‍पाइनल मस्‍कुलर एट्रोफी’ (एसएमए) से पीड़ित है। एक अमेरिकी कंपनी द्वारा निर्मित टीका (जोल्गेन्स्मा - जीन बदलने की पद्धति) ऐसे मरीजों के लिए सबसे प्रभावी दवा है।

मध्यम आयवर्ग से संबंध रखने वाले शिवराज के पिता विशाल डावरे और मां किरण को उनके बच्चे के जब इस दुर्लभ विकार से पीड़ित होने और टीके की कीमत के बारे में पता चला, तो उन्हें दोहरा झटका लगा, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी।

विशाल ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि शुरुआती जांच के बाद शिवराज को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया, जहां स्नायु-विशेषज्ञ डॉ ब्रजेश उदानी ने सुझाव दिया कि शिवराज के जीवन को बचाने के लिए जोलगेन्स्मा इंजेक्शन की आवश्यकता है। नासिक में फोटोकॉपी की दुकान चलाने वाले विशाल के लिए इतनी बड़ी रकम का प्रबंध करना असंभव था।

विशाल ने बताया कि डॉ. उदानी ने परिवार को क्लीनिकल परीक्षण के लिए अमेरिकी कंपनी द्वारा निकाली जाने वाली लॉटरी के लिए आवदेन करने का सुझाव दिया, जिसके जरिए परिवार को नि:शुल्क टीका मिल सकता था। शिवराज को 25 दिसंबर, 2020 को कंपनी के लकी ड्रॉ में चुना गया और उसे 19 जनवरी, 2021 को हिंदुजा अस्पताल में टीका लगाया गया।

शिवराज का शुरुआत में उपचार करने वाले डॉ़ रमंत पाटिल ने कहा, ‘‘एसएमए 1 एक आनुवंशिक विकार है। इस विकार से 10,000 में से एक बच्चा प्रभावित होता है। यह बच्चे की विकास को धीमा कर देता है और मांसपेशियां काम करना बंद कर देती हैं। इससे बाद में इससे बच्चे की मौत हो जाती है।’’

इस बीच, शिवराज की तरह एसएमए टाइप 1 से पीड़ित पुणे की एक वर्षीय वेदिका शिंदे की यह इंजेक्शन लेने के करीब दो महीने बाद रविवार शाम को मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है