लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बंद रहे एमएसआरटीसी के सभी डिपो

By भाषा | Updated: November 12, 2021 12:25 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के सभी 250 बस डिपो, कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को भी बंद रहे। हालांकि कुछ कर्मचारियों ने परिवहन उपक्रम की कार्यशालाओं में काम फिर से शुरू कर दिया है।

एमएसआरटीसी के राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर 28 अक्टूबर से शुरू हुई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण लगातार चौथे दिन सभी डिपो बंद रहने से बस संचालन ठप हो गया। विलय से एमएसआरटीसी के कर्मचारियों को राज्य सरकार के कर्मचारियों का दर्जा मिल जाएगा।

एमएसआरटीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ''राज्य भर में सभी 250 डिपो बंद हैं, लेकिन कार्यशालाओं के कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।''

बृहस्पतिवार को, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने उन कर्मचारियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया था, जो ड्यूटी पर फिर से लौटने के इच्छुक हैं।

एमएसआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार, अब तक राज्य के स्वामित्व वाले निगम ने हड़ताल में भाग लेने और दूसरों से हड़ताल में शामिल होने का अनुरोध करने के लिये विभिन्न डिपो से 2,053 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें से 1,135 को बृहस्पतिवार को निलंबित किया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि निगम और कर्मचारियों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई कर सकता है।

इस बीच, एमएसआरटीसी कर्मचारियों के एक समूह ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में अपना विरोध जारी रखा। आजाद मैदान में मंगलवार से धरना चल रहा है, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन हासिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग