महाराष्ट्र: अहमदनगर पुलिस ने गौतम हिरन हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 13, 2021 10:38 IST2021-03-13T10:38:48+5:302021-03-13T10:38:48+5:30

Maharashtra: Ahmednagar police arrested five accused in Gautam Reindeer murder case | महाराष्ट्र: अहमदनगर पुलिस ने गौतम हिरन हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र: अहमदनगर पुलिस ने गौतम हिरन हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

अहमदनगर, 13 मार्च महाराष्ट्र के अहमदनगर की पुलिस ने व्यवसायी गौतम झुंबरलाल हिरन के अपहरण और हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल द्वारा बनाए गए दल ने पांचों आरोपियों को नासिक जिले से पकड़ा।

जैन समुदाय के व्यवसायी हिरन को एक मार्च को अगवा किया गया था और उनका शव अहमदनगर के श्रीरामपुर में सात मार्च को पाया गया था।

अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक परिसंघ और विभिन्न व्यावसायिक संघों की ओर से घटना के विरोध में राज्य भर में प्रदर्शन किए गए थे। हिरन के पिता झुंबरलाल हिरन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

अपहरण और हत्या के विरोध में महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक समेत 110 स्थानों पर प्रदर्शन किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Ahmednagar police arrested five accused in Gautam Reindeer murder case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे