लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी को सरकार बनाने के आमंत्रण पर शिवसेना का बयान, 'अगर कोई तैयार नहीं, तो हम ले सकते हैं ये जिम्मा'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 10, 2019 11:23 IST

Shiv Sena: महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर शिवसेना ने कहा है कि अगर कोई ये जिम्मेदारी निभाने को तैयार नहीं है तो हम उठा सकते हैं ये जिम्मा

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में राज्यपाल ने बीजेपी को दिया है सरकार बनाने का आमंत्रण288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी 105, शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी उठापठक के बीच शिवसेना ने कहा है कि अगर कोई सरकार बनाने को तैयार नहीं है तो शिवसेना ये जिम्मा ले सकती है। 

राज्यपाल ने शनिवार को सबसे बड़ा दल होने के नाते भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया है। राज्यपाल के आमंत्रण पर चर्चा के लिए रविवार को बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होनी है।

वहीं शिवसेना के मुताबिक, 'बीजेपी की खरीद फरोख्त' से बचने के लिए उसने अपने विधायकों को मुंबई के मड आईलैंड स्थित एक रिजॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है।

शिवसेना ले सकती है सरकार बनाने का जिम्मा: राउत

वहीं सरकार बनाने को लेकर जारी संशय पर शिवसेन नेता संजय राउत ने रविवार को एएनएआई से कहा, 'अगर कोई सरकार बनाने को तैयार नहीं है तो शिवसेना ये जिम्मा ले सकती है।'

वहीं राउत ने साथ ही ये भी कहा, 'कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं है। सभी पार्टियों में कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद होते हैं। एनसीपी और कांग्रेस ने राज्य की भलाई के लिए काम किए हैं।'

 

बीजेपी-शिवसेना के बीच नहीं बन पाई सीएम पद को लेकर सहमति

24 अक्टूबर को आए 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों में बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं। लेकिन शिवसेना की 50: 50 फॉर्मूले के तहत ढाई-ढाई साल सीएम पद की मांग को लेकर बीजेपी के साथ सरकार गठन को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के 15 दिन बाद भी सरकार गठन न हो पाने के बाद राज्यपाल ने शनिवार को बीजेपी को 11 नवंबर तक सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

महाराष्ट्र विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल शनिवार को समाप्त हुआ है और देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :शिव सेनासंजय राउतउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित