लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: देवेंद्र फड़नवीस की बीजेपी विधायकों के साथ बैठक, SC ने दिया है बहुमत का दावा करने वाला पत्र पेश करने का आदेश

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 24, 2019 15:58 IST

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को बीजेपी पार्टी विधायकों के साथ चर्चा कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फड़नवीस की बीजेपी पार्टी विधायकों के साथ बैठकसुप्रीम कोर्ट ने फड़नवीस सरकार को दिया है सोमवार तक विधायकों के समर्थन पत्र पेश करने का आदेश

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रविवार शाम बीजेपी विधायकों के साथ बैठक के लिए मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। 

फड़नवीस की पार्टी विधायकों के साथ ये बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि रविवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए सोमवार सुबह 10.30 बजे तक फड़नवीस को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल द्वारा भेजी गए आमंत्रण पत्र और फड़नवीस द्वारा राज्यपाल को सौंपी गए विधायकों के समर्थन वाला पत्र पेश करने को कहा है। 

SC ने दिया सोमवार तक फड़नवीस को विधायकों के समर्थन पत्र पेश करने का आदेश

कोर्ट ने ये आदेश कांग्रेस, एनीसीपी, शिवसेना द्वारा शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनाया।

इन तीनों पार्टियों ने रविवार को मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट से राज्यपाल को महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस सरकार को रविवार को ही विश्वास मत परीक्षण कराने का निर्देश देने की मांग की। 

इस मामले की सुनवाई कोर्ट फिर से सोमवार सुबह 10.30 बजे करेगी, जिसके बाद ही महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापठक को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी। 

शनिवार सुबह करीब 7.50 पर एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए सबको चौंका दिया था।

कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना ने राज्यपाल द्वारा फड़नवीस को मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं