लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : खडसे के भाजपा छोड़ने के बाद उनकी बहू ने भाजपा के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया

By भाषा | Updated: November 9, 2020 20:40 IST

Open in App

जलगांव, नौ नवंबर राकांपा नेता एकनाथ खडसे की बहू एवं रावेर से भाजपा सांसद रक्षा खडसे ने सोमवार को किसानों के पक्ष में आयोजित पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया ।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे और उनकी बेटी रोहिणी 23 अक्टूबर को पार्टी छोड़ कर राकांपा में शामिल हो गये थे

रक्षा खडसे ने कलेक्टर के कार्यालय के बाहर भाजपा के विरोध प्रदर्शन में पार्टी के व​रिष्ठ नेता गिरीश महाजन के साथ हिस्सा लिया। पार्टी ने दावा किया कि केले के फसल की बीमा के लिए अनुचित मानदंड अपनाये गये हैं ।

विरोध प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुये उन्होंने कहा कि उनके ससुर ने ''व्यक्तिगत स्तर'' पर पार्टी छोड़ने का निर्णय किया जबकि वह अब भी ''सांसद एवं भाजपा कार्यकर्ता हैं।''

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन किसी एक व्यक्ति के लिये नहीं था बल्कि केला उत्पादकों के लिये न्याय सुनिश्चित करने के लिये था ।

रक्षा ने कहा कि राज्य सरकार को किसानों को राहत प्रदान करने के लिये फसल बीमा के प्रावधानों को निश्चित रूप से संशोधित करना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन